MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • linkedin
  • ताजा खबर
  • मोटिवेशनल न्यूज
  • यूटिलिटी न्यूज
  • भारत का गौरव
  • लाइफ़स्टाइल
  • फोटो
  • वेब स्टोरी
  • Home
  • News
  • Varanasi News: काशी में आधी रात ड्यूटी पर जनता के 2 सेवक, मोदी-योगी ने बारीकी से देखा एक-एक काम

Varanasi News: काशी में आधी रात ड्यूटी पर जनता के 2 सेवक, मोदी-योगी ने बारीकी से देखा एक-एक काम

PM Modi In Varanasi live update: प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इससे पहले वह 22 फरवरी की रात संसदीय क्षेत्र पहुंचे और रात में अचानक सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा फ्लाइओवर का निरीक्षण करने निकल पड़े। इस दौरान की उनकी कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

2 Min read
Author : Anshika Tiwari
| Updated : Feb 23 2024, 01:53 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
16

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह 22 फरवरी की रात वाराणसी पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बाबतपुर हवाई अड्डे में उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने यहां करीब 26 किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया।

26

गेस्ट हाउस पहुंचने से पहले पीएम मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अचानक फुलवरिया फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान प्रधानमंत्री को सामने देख लोग खुशी से झूम उठे और हर हर महादेव के साथ पीएम मोदी के नाम के नारे लगाने लगे। पीएम मोदी ने भी जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

36

वही बहुत से लोग अपनी छतों से पीएम मोदी को देखते नजर आए। इस दौरान ज्यादातर लोग पीएम मोदी के नाम के नारे लगाते रहे। घरों पर बच्चों से लेकर बड़े तक पीएम की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखे।

46

इसके अलावा पीएम मोदी ने जिस फुलवरिया फ्लाईओवर ब्रिज का निरीक्षण किया है वे बनारसवासियों के लिए लाइफलाइन का काम करेगा। 360 करोड़ की लागत से बने इस फ्लाईओवर से बीएचयू और बाबतपुर हवाई अड्डे की दूरी कम से कम आधे घंटे कम हो जाएगी पहले यहां पहुंचने में लगभग डेढ़ घंटा लगता था।

56

वही गुरुवार की पीएम मोदी ने गुरुवार को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। दो दिवसीय दौरे के दौरान वह काशीवासियों को कई परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। उन्होंने संत रविदास की प्रतिमा का लोकार्पण करने के बाद जनता को संबोधित करते हुए कहा वाराणसी से सांसद होने के नाते यहां के लोगों के प्रति मेरी विशेष जिम्मेदारी है कि मैं बनारस में आप सभी का स्वागत करूं। इसके अलावा उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा ये लोग दलित वंचितों के हित में मोदी सरकार की लाई हुई योजनाओं का विरोध करते हैं जाति के भलाई के नाम पर यह लोग केवल अपना ही फायदा देखते हैं।

66

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी की जनता को दो दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 13202 करोड़ रुपए की 36 विकास परियोजनाओं की सौगात देगें। इसके अलावा वह अमूल की कारखियाव डेयरी प्लांट का उद्घाटन भी करेंगे।

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

About the Author

AT
Anshika Tiwari

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
Recommended image2
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश
Recommended image3
Fashionate 2026: IIFD सूरत में 200+ डिज़ाइनर्स का धमाका, शांतनु-निखिल भी हुए प्रभावित
Recommended image4
Gujarat News: Ajay's Café का कच्छ में धमाकेदार प्रवेश, भुज में खुला पहला आउटलेट
Recommended image5
Gujarat News: उमरपाड़ा में शिक्षा का नया अध्याय शुरू, लीलाबेन मोहनलाल शाह विद्या मंदिर का भव्य उद्घाटन
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • linkedin
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved