MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • linkedin
  • ताजा खबर
  • मोटिवेशनल न्यूज
  • यूटिलिटी न्यूज
  • भारत का गौरव
  • लाइफ़स्टाइल
  • फोटो
  • वेब स्टोरी
  • Home
  • News
  • लव, सेक्स, धोखा, ब्लैकमेलिंग, मर्डर- रिया मर्डर केस में कातिल ऋषभ ने कबूल किया गुनाह

लव, सेक्स, धोखा, ब्लैकमेलिंग, मर्डर- रिया मर्डर केस में कातिल ऋषभ ने कबूल किया गुनाह

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी के पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट में 17 अगस्त की रात मेकओवर आर्टिस्ट रिया गुप्ता को उसका बॉयफ्रेंड और लिव इन पार्टनर ऋषभ भदोरिया गोली मार देता है। इस घटना के बाद ऋषभ फरार हो जाता है। रिया की मां बेटी को फोन करती हैं, फोन नहीं रिसीव होता है तो वह अपार्टमेंट पहुंचती है और दरवाजा खोलती है तो देखती हैं कि उनकी बेटी खून में तरबतर पड़ी हुई है वह पुलिस को फोन करके बताती है जिसके बाद इस मामले की तफ्तीश होना शुरू होती है।

2 Min read
Author : Rohan Salodkar
| Updated : Aug 23 2023, 06:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
15

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में 17 अगस्त की रात को रिया गुप्ता को गोली मारकर मर्डर कर दिया गया। इस बात की सूचना रिया की मां ने पुलिस को फोन करके बताया।

25

रिया अपने लिवइन पार्टनर ऋषभ भदोरिया के साथ क्रिस्टल पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 में लिवइन में रहती थी। रिया एक मेकअप आर्टिस्ट थी जबकि ऋषभ बेरोजगार था और ऑनलाइन सट्टेबाज़ी  का आदी था। ऋषभ और रिया दोनों ही शराब, पब और आलीशान जिंदगी जीने की आदि थे।

35

रिया पहले से शादीशुदा थी साल 2019 में उसकी पुष्पेंद्र सिंह बत्रा से लव मैरिज हुई थी 2020 में दोनों की एक बेटी हुई लेकिन 2021 में तलाक हो गया, बेटी अपने पिता पुष्पेंद्र के पास है। रिया की मां गीता भी 20 साल से ब्यूटी पार्लर चल रही हैं। शादी के पहले रिया अपनी मां के साथ उन्हें के सैलून  में काम करती थी।तलाक के बाद रिया अकेले रहने लगी, उसकी और ऋषभ की मुलाकात पार्टी में हुई, फिर दोनों एक दुसरे से प्यार कर बैठे और ऋषभ रिया के साथ लिवइन में रहने लगा। 

45

ऋषभ ने पुलिस से कबूलनामे में बताया कि 16 अगस्त की रात वह रिया के साथ पार्टी में गया था जहां दोनों की लड़ाई हुई। रिया पार्टी में दूसरे लड़कों से बात कर रही थी ऋषभ ने यह भी बताया कि रिया लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी साथ ही उससे लाखों रुपए की मांग कर रही थी। वह लुलु मॉल में एक सलोन खोलना चाहती थी। कुछ दिन पहले ऋषभ ने रिया को एक बीएमडब्ल्यू कर में किसी अनजान शख्स के साथ घूमते देखा इसके बाद दोनों में ज्यादा लड़ाई हो गई।

55

पुलिस के मुताबिक ऋषभ ने बताया की 16 अगस्त की रात दोनों पार्टी से लौटे नशे में होने के कारण दोनो सो गए। सुबह उठते ही दोनों में फिर से झगड़ा शुरू हुआ और ऋषभ ने रिया को छोड़ने की धमकी दी । यह बात सुनते ही रिया ने एक वकील से बात किया और केस दर्ज कराकर जेल भेजने की बात कही। इसके बाद रिया ने अपने एक दूसरे दोस्त को फोन किया और ऋषभ को सबक सिखाने की बात की जिस बात से ऋषभ को गुस्सा आया और उसने रिया को गोली मार दिया।

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

About the Author

RS
Rohan Salodkar
रोहन सालोडकर। मीडिया में 13 साल से ज्यादा का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने लोकमत न्यूज़ पेपर, मुंबई से की। दैनिक भास्कर, भोपाल में भी ये सेवाएं दे चुके हैं, यहां पर इन्होंने डिजिटल न्यूज़, सोशल मीडिया, वीडियोज के लिए ग्राफिक्स डिज़ाइन का काम किया। ग्राफ़िक डिजाइनिंग के साथ कंटेंट ऑपरेशन्स, सुपरविजन, राइटिंग और वीडियो एडिटिंग में भी इनका हाथ मजबूत है। इन्होंने B.Com टैक्सेशन किया हुआ है।
समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल की मान्या ड्रोलिया बनी कॉमनवेल्थ चेस स्टार, 3 पदक के साथ किया स्वर्णिम प्रदर्शन
Recommended image2
Surat News: पी.पी. सवाणी के त्रिविध सम्मान समारोह में सम्मानित हुए जनप्रतिनिधि और विद्यार्थी
Recommended image3
Surat News: SGVS ने शुरू की दो नई प्रीस्कूल शाखाएं, एडमिशन शुरू
Recommended image4
Surat Blood Donation Camp: BNI ग्रेटर सूरत ने जुटाईं 100 यूनिट रक्त, बड़ी पहल
Recommended image5
हीराबानो खमकार फाउंडेशन की बड़ी पहल, कक्षा 5 से कॉलेज तक छात्रों को मिलेगी शिक्षा सहायता
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • linkedin
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved