होली पर मावा खरीदने जा रहे हैं? इन 4 आसान टेस्ट से करें असली-नकली की पहचान
First Published Mar 9, 2025, 12:20 PM IST
सावधान! क्या आप होली के लिए मावा खरीद रहे हैं? मार्केट में बिक रहा है नकली मावा! जानें असली और नकली मावा पहचानने के 4 आसान तरीके।
 )
होली पर मावा खरीदने जा रहे हैं? इन 5 आसान टेस्ट से करें असली-नकली की पहचान
सावधान! क्या आप होली के लिए मावा खरीद रहे हैं? मार्केट में बिक रहा है नकली मावा! जानें असली और नकली मावा पहचानने के 4 आसान तरीके।
 )
कब है होली?
मार्च का महीना चल रहा है और 13-14 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा। होली पर भी दिवाली की तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं, इनमें से ज्यादातर पकवानों में मावा यानी खोये का इस्तेमाल होता है।
होली के पकवानों में होता है मावे का खास रोल
होली पर तरह-तरह की मिठाइयां और पकवान बनाए जाते हैं, जिनमें खोया (मावा) का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। होली से पहले बाजारों में मिलावटी मावा बेचा जा रहा है। ऐसे में अगर आप नकली मावा खरीद लाते हैं तो सेहत को नुकसान हो सकता है।
1. रंग देखकर करें असली-नकली की पहचान
अगर मावा ज्यादा सफेद या गहरा पीला दिखे, तो यह नकली हो सकता है। असली मावा हल्के ऑफ-व्हाइट रंग का होता है। असली मावा नरम और चिकना होता है, जबकि नकली मावा स्पंजी और टूटने वाला हो सकता है।
2. आयोडीन टेस्ट से करें मिलावट की जांच
अगर मावे में आयोडीन डालने पर उसका रंग नीला हो जाए, तो समझ लीजिए उसमें मिलावट है। असली मावा गर्म करने पर घी छोड़ता है, जबकि नकली मावा जलने लगता है।
3. सूंघकर करें शुद्धता की पहचान
आप सूंघ कर भी मावा की क्वालिटी चेक कर सकते हैं। असली मावे में ताजा दूध जैसी खुशबू आती है, जबकि नकली मावे से अजीब तरह की गंध आती है। होली से पहले बाजार में मिलने वाला मावा हमेशा अच्छी तरह जांचकर ही खरीदें।
4. अब आप भी असली मावा पहचान सकते हैं!
इन आसान ट्रिक्स से आप नकली मावा खरीदने की गलती नहीं करेंगे और होली के स्वादिष्ट पकवानों का आनंद उठा सकेंगे।