MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • linkedin
  • ताजा खबर
  • मोटिवेशनल न्यूज
  • यूटिलिटी न्यूज
  • भारत का गौरव
  • लाइफ़स्टाइल
  • फोटो
  • वेब स्टोरी
  • Home
  • Utility News
  • PM की इस योजना से बदल जाएगी मजदूरों की ज़िंदगी, जानें अप्लाई करने के लिए क्या हैं 5 जरूरी डाक्यूमेंट?

PM की इस योजना से बदल जाएगी मजदूरों की ज़िंदगी, जानें अप्लाई करने के लिए क्या हैं 5 जरूरी डाक्यूमेंट?

PM श्रम योगी मानधन योजना (PM Shram Yogi Mandhan Yojana) के तहत असंगठित मजदूरों को 60 साल की उम्र के बाद 3000 रुपये तक की पेंशन मिलती है। जानें आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी डाक्यूमेंट।

3 Min read
Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 13 2025, 10:00 AM IST| Updated : Mar 13 2025, 10:01 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
18
PM श्रम योगी मानधन योजना: असंगठित मजदूरों के लिए पेंशन स्कीम, कैसे करें अप्लाई?

PM श्रम योगी मानधन योजना: असंगठित मजदूरों के लिए पेंशन स्कीम, कैसे करें अप्लाई?

Government Pension Scheme: रिटायरमेंट के बाद पेंशन हर व्यक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच होती है। हालांकि, भारत में एक बड़ा वर्ग ऐसा है जो रोज़ कमाने और खर्च करने पर ही निर्भर रहता है। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के पास भविष्य के लिए बचत या पेंशन की सुविधा नहीं होती। इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM Shram Yogi Mandhan Yojana) शुरू की है।

28
क्या है पीएम श्रम योगी मानधन योजना? (PM Shram Yogi Mandhan Yojana)

क्या है पीएम श्रम योगी मानधन योजना? (PM Shram Yogi Mandhan Yojana)

यह योजना केंद्र सरकार द्वारा 2019 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के तहत, मजदूरों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये तक की पेंशन दी जाती है।

38
PM Shram Yogi Mandhan स्कीम में कौन-कौन हो सकता है शामिल?

PM Shram Yogi Mandhan स्कीम में कौन-कौन हो सकता है शामिल?

इस योजना में मजदूरों को न्यूनतम योगदान करना होता है और सरकार भी उतनी ही राशि जमा करती है। यह योजना मुख्य रूप से रिक्शा चालक, घरेलू कामगार, छोटे दुकानदार, निर्माण श्रमिक, कृषि मजदूर, स्ट्रीट वेंडर, बीड़ी मजदूर, मोची, धोबी और असंगठित क्षेत्र के अन्य श्रमिकों के लिए फायदेमंद है।

 

48
PM Pension Yojana: कौन कर सकता है अप्लाई?

PM Pension Yojana: कौन कर सकता है अप्लाई?

1. आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष के बीच
2. मासिक आय: 15,000 रुपये से कम
3. EPFO, ESIC या NPS का सदस्य नहीं होना चाहिए
4. बचत बैंक खाता और आधार कार्ड अनिवार्य

यह भी पढ़ें.... Post Office की ये 4 स्कीम्स महिलाओं को बना सकती हैं मालामाल! जानें कौन और कैसे?

58
PM श्रम योगी मानधन योजना के लाभ

PM श्रम योगी मानधन योजना के लाभ

1. 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये की पेंशन
2. मजदूर द्वारा दी गई राशि के बराबर सरकार का योगदान
3. ऑटो-डेबिट सुविधा के जरिए आसान भुगतान
4. मृत्यु पर परिवार को लाभ (पति/पत्नी को 50% पेंशन मिलेगी)

68
कैसे करें आवेदन?

कैसे करें आवेदन?

1. नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
2. आधार कार्ड और बचत बैंक खाता नंबर दें।
3. मासिक योगदान राशि का चयन करें (आयु के अनुसार 55-200 रुपये तक)।
4. पंजीकरण पूरा होने के बाद श्रम योगी कार्ड प्राप्त करें।
5. बैंक खाते से हर महीने ऑटो-डेबिट के जरिए योगदान होगा।

 

78
PM श्रम योगी मानधन योजना में कितना योगदान देना होगा?

PM श्रम योगी मानधन योजना में कितना योगदान देना होगा?

इस योजना में श्रमिक को उम्र के अनुसार हर महीने एक निश्चित राशि देनी होगी।

उम्र (वर्ष)        - मासिक योगदान (रुपये) -                      सरकार का योगदान (रुपये)
18                          55                                                                   55
30                          100                                                                 100
40                          200                                                                200

88
किसके लिए ज्यादा फायदेमंद है ये सरकारी स्कीम?

किसके लिए ज्यादा फायदेमंद है ये सरकारी स्कीम?

अगर आप भी असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। समय रहते इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराएं और सरकार द्वारा दी जा रही पेंशन का लाभ उठाएं।

 

यह भी पढ़ें.... चुनाव से पहले वादा, बाद में खामोशी! लाडली बहन योजना पर सरकार ने दिया चौंकाने वाला अपडेट!

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
उपयोगी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
चौंका देगी ये रिपोर्टः किस राज्य के लोग कमाते हैं सबसे ज़्यादा, लिस्ट में सबसे नीचे है बिहार?
Recommended image2
फ्रिज में रखी ये चीजें घर में लाती हैं तबाही, क्या आप जानते हैं ये वास्तु नियम?
Recommended image3
इन बैंकों में पैसा रखना है सेफ, RBI ने जारी की 3 सबसे सुरक्षित बैंकों की लिस्ट
Recommended image4
एलन मस्क का X पर बड़ा धमाका, सिर्फ इतने रुपए में पाएं ये सीक्रेट फीचर्स?
Recommended image5
LPG सिलेंडर पर नई अपडेट: 01 दिसंबर से बदल गए दाम, क्या आपकी जेब को मिली राहत?
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • linkedin
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved