Ramoji rao Film City: हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी को दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी का दर्जा मिला है। अगर आप कभी भी हैदराबाद जाते हैं तो एक दिन के लिए फिल्म सिटी घूमने जरूर जाएं। आपको यहां एक आर्टिफिशियल शहर देखने को मिलेगा जो भले ही नकली हो लेकिन आपको दुनिया के विभिन्न हिस्सों के दर्शन करा देगा। जानिए रामोजी फिल्म सिटी में क्या देखा जा सकता है। 

हैदराबाद में लें लंदने की सड़कों का मजा

सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन आपको रामाजो फिल्म सिटी में एक नहीं बल्कि कई देशों के दर्शन एक साथ हो जाएंगे। फेमस प्रिंसेस स्ट्रीट ऑफ लंदन में आपको ऊंची बिल्डिंग, बड़े लॉन, ब्रिटिश काल की खूबसूरत इमारते नज़र आएंगी। एक पल के लिए आप भूल जाओगे कि आप भारत में हो।

विंटेज बस से लें फिल्म सिटी का मज़ा

रामोजी फिल्म सिटी पहुंचने के बाद आपको पैदल चलकर नहीं बल्कि विंटेज बस से सैर कराई जाती है। टिकट लेने के बाद आप विंटेज ट्रेम्प की मदद से फिल्म सिटी के विभिन्न स्थानों का मज़ा ले सकते हैं। सन फाउंटेन, अस्करी गार्डन,होटल सिटारा स्ट्री,केरला पाम स्ट्रीट, हवा महल स्ट्रीट, स्पेस यात्रा सहित कई स्थानों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

कृपालू केव्स में लें  बुद्ध मंदिर का आनंद

विविध धर्मों और इतिहास का वर्णन करती कृपालू केव्स  भी आपको रामाजो सिटी में देखने को मिल जाएंगी। यहां आपको बुद्ध का बड़ा मंदिर भी देखने को मिलेगा। अगर आपके मन में कला और धर्म का अपार संगम है तो आपको  कृपालू केव्स जरूर जाना चाहिए। 

लाइव परफॉर्मेंस का रामोजी में लें मज़ा

रामोजी फिल्म सिटी में आप न सिर्फ घूम सकते हैं बल्कि लाइव परफॉर्मेंस भी देख सकते हैं। आपको यहां फ्लैश डांस के साथ ही तेज म्यूजिक में पर्फॉर्मेंस देखने को मिलेगी। रामोजी फिल्म सिटी की टिकट की शुरुआत ₹ 1350 से होती है। बाकी एडिशनल चार्ज भी शामिल हो सकते हैं। जाने से पहले एक बार ऑनलाइन एंक्वायरी जरूर कर लें।

ये भी पढ़ें:मानसून में टॉय ट्रेन से जाएं इस हिल स्टेशन, कम खर्चे में शिमला जैसा मिलेगा मज़ा