Biscuits For Kids: बच्चों को कुकीज और बिस्किट्स खाना बहुत पसंद होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बच्चों की हेल्थ के लिए बिस्किट अच्छे नहीं होते हैं। शुगर, मैदे और ऑयल से तैयार बिस्किट शरीर में बीमारियों को जन्म देते हैं। जानिए बच्चों के लिए बिस्किट का सेवन अच्छा होता है या फिर नहीं।

बिस्किट में होता है लो न्यूट्रीशन

बिस्किट को बनाने के लिए अधिक मात्रा में रिफाइंड शुगर,कार्बोहाइड्रेड इस्तेमाल किया जाता है।बिस्किट में मिनरल्स से लगाकर किसी भी तरीके के न्यूट्रिएंट्स बहुत कम मात्रा में उपस्थित होते हैं। इस कारण से बच्चों का वेट बढ़ सकता है और साथ ही टाइप 2 डायबिटीज कम उम्र में होने का खतरा बढ़ जाता है।

पेट संबंधी हो सकती है समस्या

क्योंकि बिस्किट को बनाने के लिए मैदे के साथ ही प्रिजर्वेटिव्स भी यूज किए जाते हैं। इसलिए बिस्किट स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है।बिस्कुट में फाइबर्स ना के बराबर होते हैं। अधिक मात्रा में बिस्किट खाने से बच्चों का पेट खराब हो सकता है।

पेट भरेगा लेकिन नहीं मिलेगा न्यूट्रीशन

आजकल विज्ञापनों में दिखाया जाता है कि बिस्कुट और कुकीज़ बच्चों की हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। आपको ऐसे विज्ञापनों को इग्नोर करना चाहिए। बिस्किट स्वाद में भले ही अच्छे लग सकते हैं लेकिन कभी भी पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिशन नहीं मिलता है। 

 ओवरईटिंग की हो सकती है आदत

सैचुरेटेड फैट्स, आर्टिफिशियल फ्लेवर, कलर आदि से बनने वाले बिस्किट बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं। इससे शरीर में इन्फ्लेमेशन भी हो सकता है। एक बार बिस्किट की आदत लगने पर बच्चे इसे रोज खाना पसंद करते हैं। 

बिस्किट का दांतों पर बुरा प्रभाव

जो बच्चे बिस्किट का अधिक सेवन करते हैं उनके दांतों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। बिस्किट में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और शुगर का इस्तेमाल किया जाता है। दांत न साफ करने के कारण कैविटी बनती है और फिर दांत हटाने तक की जरूरत पड़ सकती है।

और पढ़ें:पिंपल-एक्ने दूर करते केले के पत्ते ! ऐसे करें सेवन