Sunil Grover NetWorth: सुनील ग्रोवर आज हर घर का जाना-पहचाना नाम है। कभी गुत्थी तो कभी डॉक्टर गुलाटी बन हंसाने वाले सुनील ग्रोवर आज करोड़ों के मालिक है। मुंबई में आलीशन घर में रहने वाले सुनील ग्रोवर आज अपना 47वां जन्मदिन (Sunil Grover Birthday) मना रहे हैं। जानते हैं खास दिन पर सुनील ग्रोवर की नेटवर्थ के बारे में।

मुंबई में खरीदा करोड़ों का घर

सुनील ग्रोवर की पॉपुलेरिटी बढ़ने के साथ ही उनके इंकम सोर्स भी बढ़ गए। जब सुनील मुंबई आए थे उन्हें एक शो से बिना बताएं ही हटा दिया गया। मुश्किल समय से गुजरने वाले सुनील ग्रोवर के लिए एक समय में 500 रुपये कमाना भी मुश्किल था। हरियाणा में जन्में सुनील ग्रोवर ने काफी मेहनत के बाद फैंस के दिलों में जगह बनाई। साल 2013 में सुनील ग्रोवर ने 3 करोड़ का आलीशान फ्लैट मुंबई में खरीदा था। आज उस फ्लैट की कीमत लगभग 5 से 6 करोड़ होगी।

सुनील ग्रोवर की नेटवर्थ

कपिल शर्मा शो से पहचान बनाने वाले सुनील ग्रोवर ने फिल्मों में भी काम किया। सुनील ग्रोवर ने शाहरुख खान की फिल्म जवान में भी काम किया। रोल के लिए सुनील को 75 लाख रुपये दिए गए। 'द ग्रेट कपिल शर्मा शो' के एक एपिसोड के लिए सुनील ग्रोवर 75 लाख रुपये लेते थे। वहीं नेटफ्लिक्स में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सुनील ग्रोवर की इंट्री ने उनकी अच्छी ब्रांडिंग की। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो इस समय सुनील ग्रोवर की नेटवर्थ 21 करोड़ रुपये है। 

वेब सीरीज और सोशल मीडिया से इनकम

सुनील ग्रोवर न सिर्फ कॉमेडी बल्कि वेब सीरीज और सोशल मीडिया हैंडल से भी कमाई कर रहे हैं। हाल ही में सुनीश ग्रोवर सनफ्लावर 2 वेब सिरीज में नज़ आए थे। सुनील ग्रोवर के इंस्टाग्राम में 6.3 M फॉलोवर्स हैं। वहीं जल्द ही सुनील के ब्लैकआउट फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ अहम भूमिका में नज़र आएंगे। 

और पढ़ें: लाखों नहीं करोड़ों में एंटीलिया का बिजली बिल! राशि जान पकड़ लेंगे माथा