Best places visit in march: घूमने के हिसाब से फरवरी और मार्च का महीना बहुत अच्छा रहता है क्योंकि इस वक्त ना ठंड होती है और ना ही ज्यादा गर्मी और वसंत ऋतु के मौसम में हर जगह बहार देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप भी कोई ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि गर्मी पड़ने से पहले आप आप वसंत ऋतु में किन पांच जगह को घूम सकते हैं।

 

दार्जिलिंग (Darjeeling)

पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग हिमालय की तलहटी पर स्थित है। जो की नेचर लवर्स के लिए बेस्ट प्लेस है यहां पर आप वसंत ऋतु के दौरान बर्फ से ढकी कंचनजंगा चोटी और फूलों की घाटी देख पाएंगे। यहां से शहर की सुंदरता भी देखने लायक होती है। इसके अलावा  दार्जिलिंग में टाइगर हिल्स, दार्जिलिंग रॉक गार्डन, चाय बागान देख सकते हैं। यहां पर आप रिवर राफ्टिंग ट्रैकिंग  कैंपिंग और स्ट्रीट फूड का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

 

दयारा बुग्याल (Dayara Bugyal)

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित दयारा बुग्याल कैंपिंग और ट्रैकिंग के लिए फेमस है। फरवरी और मार्च महीने में यहां के खूबसूरती देखते ही बनती है  यहां तक अप्रैल के महीने में भी यह जगह बर्फ की चादर से ढकी रहती ह।  अगर आप यहां पर जाने का प्लान बनाते हैं तो सुंदर दर्शयों का दीदार कर सकते हैं। इसके अलावा वसंत ऋतु में यहां पर कई रंग बिरंगे फूलों की खेती भी की जाती है। जिसे देखने स्वर्ग से काम नहीं है।

 

बीर बिलिंग (Bir) 

हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गांव बीर बिलिंग फरवरी और मार्च में स्वर्ग से काम नहीं लगता है। यह समुद्र तल से 5000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां के प्राकृतिक नजारे, धार्मिक स्थल, झरने और एडवेंचर एक्टिविटीज लोगों को खींच लाती हैं। वसंत ऋतु में हरियाली के साथ झरनों का मजा उठाना अलग ही सुकून देता है. अगर आप बीर बिलिंग का प्लान बना रहे हैं तो चोकलिंग मठ और बैजनाथ मंदिर जाना ना भूले। इसके अलावा यहां पर आप गुनेहर वॉटरफॉल भी देख सकते हैं।

 

फागू (Fagu)

हिमाचल प्रदेश में स्थित फागू पर्यटन के लिहाज से बेहद खूबसूरत गांव है। राजधानी शिमला से यह गांव बहुत पास में स्थित है। यहां पर आप बसंत ऋतु में खूबसूरत घाटियों के साथ पहाड़ियों का मजा उठा सकते हैं। यह जगह हमेशा कोहरे से गिरी रहती है ऐसे में यहां पर आपको लगेगा कि आप दार्जिलिंग में है। हरियाली और बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच यहां का मौसम बेहद रोमांटिक होता है। ऐसे में पार्टनर के साथ आप वसंत ऋतु में यहां की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

 

जीरो वैली (Ziro Valley)

प्रकृति की गोद में बसा अरुणाचल प्रदेश बेहद खूबसूरत है लेकिन यहां स्थित जीरो वाली पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाती है यहां की खूबसूरती देख सैलानी वापस नहीं जाना चाहते। यहां का नजारा देखने लायक होता है कम बजट में जीरो वैली घूमने के लिए सबसे बेस्ट है। यह ईटानगर शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित है इसके अलावा यहां पर आप म्यूजिक फेस्टिवल का भी मजा उठा सकते हैं। घने देवदार के जंगल, बांस के बागान, धान के खेत और गांव के लोगों का रहन-सहन आकर्षित करता है। यहां पर आप अरुणाचल प्रदेश के पारंपरिक भोजन का भी मजा उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2024: इन रहस्यमयी शिव मंदिरों में पूरी होती हर मुराद,शिवरात्रि पर करें दर्शन