Gudi Padwa Rangoli Design 2024: गुड़ी पड़वा पर्व देश के विभिन्न हिस्सों में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा 9 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस पर्व को विभिन्न नाम जैसे कि उगादि, नवरेह, साजिबु नोंगमा पंबा है। इस त्योहार में घर में पूजा का आयोजन करने से पहले घर को रंगोली से सजाया जाता है। आज हम आपको चावल, आम के पत्ते और रंगों से बनने वाली खूबसूरत रंगोली डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं। 

गुड़ी पड़वा में पत्तों और फूलों से सजाएं रंगोली को 

अगर आपने पहले कभी रंगों से रंगोली नहीं बनाई है तो आप आम के पत्तों और फूलों से खूबसूरत रंगोली सजा सकती हैं। इसके लिए आपको सफेद फूलों, आम के पत्तों और पीले गेंदे के फूल की जरूरत पड़ेगी। 

 

चावल से बनाएं खूबसूरत रंगोली  (Gudi Padwa Special Rangoli)

गुड़ी पड़वा में आप चावल और कुछ रंगों का प्रयोग करके भी सुंदर और कम समय में तैयार होने वाली रंगोली बना सकते हैं। रंगोली में महिला का चित्र और चावल से तैयार किए गए गणपति देखने में बहुत सुंदर लगेंगे। रंगोली को तैयार करने से पहले की बड़ी थाली की मदद से गोल आकार बना लें। आप चॉक की मदद से ये काम कर सकती हैं। फिर महिला का चित्र बीच में बनाएं। अब पसंद के रंगों से उसे भर दें। खाली स्थान में चावल भर दें। ये आसान रंगोली मात्र 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा। आप चावल से गणपति बप्पा का चित्र भी तैयार कर सकते हैं। 

रंगों से तैयार करें Gudi Padwa का चित्र

अगर आपको अच्छी तरह से रंगोली बनानी आती है तो आप गुड़ी पड़वा को दिखाता चित्र बनाकर उसे रंगों से तैयार कर सकते हैं। इस विशेष अवसर में ऐसी रंगोली बहुत खूबसूरत दिखाई पड़ती है। ऑनलाइन Gudi Padwa की रंगोली के डिजाइन बनाकर भी उनमें रंग भर सकती हैं। 

ये भी पढ़ें: Navratri पर करें माता के इस स्वरूप के दर्शन, रहस्यों के कारण दुनियाभर में फेमस ये मंदिर...