हेल्थ डेस्क। कोविड-19 के मंजर अभी तक इंसानों के दिलों में है। किस तरह कोरोना के वेरियंट ने तबाही मचाई थी की अब रिचर्स ने एक नई चेतावनी जारी कर हर किसी को डरा दिया है। ये बीमारी कोविड तो नहीं बल्कि उससे भी खतरनाक है जो और भी ज्यादा तेज से इंसानों की जान ले सकती हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं बर्ड फ्लू (H5N1 Bird Flu) की। ये वायरस मुख्यता पक्षियों और जानवरों में पाया जाता है और कई देशों में लगातार इसके मामले में सामने आ रहे हैं जिस लेकर विशेषज्ञ चिंतित हैं और उन्होंने अब चिंता जाहिर की है गर,ये ऐसा ही फैलता गया तो भविष्य में ये कोविड से भी बड़ी तबाही ला सकता है। ऐसे में ये जानना जरुरी है बर्ड फ्लू क्या होता है इसके लक्षण क्या है और ये कोविड से कितना अलग है। 

H5N1 बर्ड फ्लू क्या होता है? ( H5N1 Bird Flu kya hota) 

H5N1 बर्ड फ्लू मुख्यता पक्षियों में इ्फ्लूएंजा वायरस की वजह से होता है लेकिन बीते ये जानवरों में देखने को मिल रहा है। ये  वायरस संक्रमित पक्षी और जानवर की सांस नली को प्रभावित करता है और अंत में उनकी मौत हो जाती है। बीट और लार के संपर्क में आने से दूसरे पक्षी भी संक्रमित होते है। ये वायरस इतना खतरनाक है कि एक दिन में लाखों पक्षियों को संक्रमित कर सकता है। वहीं इंसानों में ये वायरस संक्रमित पक्षी के आसपास रहने से फैल सकता है। 

कोविड-19 से कितना अलग है H5N1 Bird Flu? (H5N1 Bird Flu VS Corona Virus)

ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि कोविड-19 से H5N1 Bird Flu कितना अलग है और दोनों की लक्षण क्या हैं। बर्ड फ्लू कोरोना से ज्यादा खतरनाक है। कोरोना लोगों से लोगों में फैलता है जबकि H5N1 Bird Flu जानवर से मनुष्य में फैलता है। कोविड के वेरियंट में म्यूटेंट होता रहता है जिससे इसके बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है हालाकि H5N1 वायरस में ह्यूमन म्यूटेशन के चाजेंस बेहद कम रहते हैं। यानी ये वायरस किसी इंसान से दूसरे इंसान को प्रभावित नहीं करता। 

H5N1 बर्ड फ्लू और कोविड-19 के लक्षणों में अंतर (Diffrence Bitween H5N1 Bird Flu Symptoms and Covid-19 in Hindi)

H5N1 बर्ड फ्लू से संक्रमित होने पर असहनीय सिरदर्द,सांस लेने में दिक्कत, बुखार, मांसपेशियों में दर्द,दस्त जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। जबकि Covid-19 होने पर सूखी खांसी, स्वाद नहीं आना, बहुत ज्यादा ठकावट होना, गले में दर्द होना, ये लक्षण दिखते हैं। हालांकि कोरोना की वैक्सीन अब उपलब्ध है जो लोगों को इम्यून करती हैं जबकि अभी तक बर्ड फ्लू (H5N1 full form) की कोई दवा नहीं बनी है इसका इलाज लक्षणों को देखकर किया जा सकता है। इसलिए H5N1 Bird Flu कोरोना से ज्यादा खतरनाक है और विशेषज्ञों ने चेतावनी जारी की है। 

ये भी पढें- Covid से भयंकर तबाही मचाएगा Bird Flu ! डेली यूज होने वाली इन चीजों से फैल सकती है बीमारी