Happy Independence Day 2024: 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड के सेलेब्स के खास रंग देखने को मिले। किसी ने करतब दिखाकर इंडिपेंडेंस डे मनाया तो कोई बेहद गॉर्जियस ड्रेस में दिखा। 

78th Independence Day: देश आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देशभर में जगह-जगह इंडिपेंडेंस डे धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी कहां पीछे रहने वाले हैं। जानते हैं बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स के बारे में जिन्होंने खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाया। 

तिरंगा लिए माही विज ने जीत लिया दिल

एक्ट्रेस माही विज बेटी के साथ स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करती दिखीं। हाथों में झंडा लिए माही विज ने सफेद कुर्ते संग तिरंगा दुपट्टा वियर किया। वहीं बेटी तारा ने तिरंगा की साड़ी देखने में बहुत प्यारी लग रही है। 

View post on Instagram

जंप कर टाइगर श्रॉफ ने सेलिब्रेट किया इंडिपेंडेंस डे

एक्टर टाइगर श्रॉफ ने तिरंगा ड्रेस के साथ जंपिंग वीडियो शेयर किया। वीडियो में खास बात थी टाइगर का हाथों में तिरंगा 180° डिग्री जंप करना। सोशल मीडिया में टाइगर श्रॉफ के स्वतंत्रता दिवस बधाई देने के अनोखे अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। 

View post on Instagram

पारुल गुलाटी ने फहराया तिरंगा

एक्ट्रेस पारुल गुलाटी ने सफेद रंग की खूबसूररत चिकनकारी कुर्ती संग इंडिपेंडेंस डे लुक पूरा किया। खास मौके पर एक्ट्रेस ने लुक को इनहेंस करने के लिए हैवी चांदबालियों और ओपन हेयर फ्लॉन्ट किए। साथ में सिल्वर सैंडिल उनके पारुल को क्लासी लुक दे रही हैं। पारुल का ये लुक वाकई स्वतंत्रता दिवस में खूब जंच रहा है। 

View post on Instagram

विदेश में चंदू चैंपिय का इंडिपेंडेंस डे

एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों देश में नहीं है। ये बात उनकी इंडिपेंडेंस डे विश से पता चलती हैं। सूट-बूट में दिख रहे आर्यन के पीछे लहराता हुआ झंडा दिख रहा है। साथ ही कार्तिक का डैशिंग लुक फ्रेम को गजब बना रहा है। 

View post on Instagram

और पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi का अलग अंदाज, पगड़ी-आउटफिट रही बेहद खा