Kiwi in Summmer Season:`कीवी फल विटामिन्स और मिनिरल्स का खजाना माना जाता है। इस फल में शरीर के लिए जरूरी विटामिंस जैसे कि A, B6, B12, C मौजूद होते हैं। अगर गर्मियों में कीवी को रोजाना खाया जाए तो एक नहीं बल्कि कई बीमारियों से शरीर को निजात मिल सकती है। जानिए कीवी का सेवन शरीर को क्या फायदा पहुंचा है। 

डेंगू-मलेरिया के रोगियों के लिए वरदान है कीवी
जब व्यक्ति को डेंगू या मलेरिया हो जाता है तो शरीर की प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगती हैं। इस कारण से कमजोरी महसूस होने लगती है। कीवी का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है और साथ ही प्लेटलेट्स काउंट भी बढ़ जाता है। अगर आपको डेंगू या मलेरिया की समस्या हो गई है तो कीवी का सेवन जरूर करें। 

वजन कम करने के लिए जरूर खाएं कीवी

कीवी का फल ऐसा अद्भुत फल है तो वेट कंट्रोल में भी मदद करता है। कीवी में मौजूद डाइटरी फाइबर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इस कारण से शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न होती है। कुछ ही समय बाद व्यक्ति को वजन में कमी महसूस होने लगती है। 

कब्ज की समस्या से राहत देता है कीवी

कीवी फल का सेवन करने से कब्ज की समस्या भी सुधर जाती है। चूंकि इस फल में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है तो ये पेट साफ करने में मदद करता है। कब्ज की परेशानी के कारण पैदा हुई गैस की समस्या भी कीवी के सेवन से ठीक हो जाती है। 

हड्डियों को मजबूत बनाता है कीवी

कीवी में मौजूद कैल्शियम बोंस को मजबूती प्रदान करता है। साथ कुछ मिनिरल्स जैसे कि पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं। वहीं कीवी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को साफ और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। 

ये भी पढ़ें:गर्मी से बचने के लिए अग्रेंज खाते हैं दुर्लभ फल,बर्फ जैसी देता है ठंडक ......