World Sleep Day 2024: अच्छी नींद न सिर्फ शरीर को आराम देती है बल्कि दिनभर रिचार्च भी रखती है। अगर अच्छी नींद न ली जाए तो शरीर में दिनभर थकावट के साथ ही बीमारियां भी पनपने लगती हैं। वर्ल्ड स्लीप डे के मौके पर जानिए कि महिलाएं नींद पूरी न होने के कारण किन समस्याओं से जूझ रही हैं। 

नींद पूरी न होने से हॉर्मोनल इम्बैलेंस

स्क्रीन टाइम बहुत ज्यादा होने से आजकल लोगों में नींद की कमी पाई जा रही है। महिलाओं में नींद पूरी न हो पाने के कारण हार्मोन का संतुलन बिगड़ रहा है। इसका सीधा असर महिलाओं की फर्टिलिटी पर पड़ रहा है। महिलाओं को कंसीव करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

नींद न लेने से बढ़ता है तनाव

जब महिलाएं 7 से 8 घंटे की नींद नहीं लेती हैं तो उनमें तनाव की समस्या बढ़ने लगती है। साथ ही सिरदर्द होना, चक्कर आदि स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। महिलाओं में अल्जाइमर या भूलने की बीमारी का भी खतरा रहता है। 

बढ़ जाता है दिल के रोगों का खतरा

स्टडी में ये बात सामने आ चुकी है कि जो लोग कम मात्रा में नींद लेते हैं उनमें दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नींद पूरी न होने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक के मामलें ज्यादा देखने को मिलते हैं। 

अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि आप शाम को 7 बजे तक डिनर कर लें। 
  • रात में बेड टाइम के एक घंटे पहले तक मोबाइल न चलाएं।
  • अगर आपको मधुर संगीत पसंद है तो सोने से पहले उसे जरूर सुनें।
  • बालों की हल्की मालिश करने से भी नींद अच्छी आती है।

ये भी पढ़ें: फैटी लिवर पेशेंट्स के लिए दवा: 15 साल की रिसर्च के बाद लिवर के घावों को ठीक करने वाली पहली दवा को...