हेल्थ डेस्क: सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) के अनुसार बारिश के पानी में टॉक्सिक एलिमेंट्स और पोल्यूटेंट पार्टिकल पाए जाते हैं। इस कारण से जब बारिश का पानी स्किन में टच होता है तो एलर्जी की समस्या हो सकती है। रेन वॉटर में धूल के कण, कॉपर या फिर अन्य केमिकल्स भी पाए जाते हैं। जिन लोगों को धूल से एनर्जी होती है उन्हें बारिश के संपर्क में आने से बचना चाहिए। जानिए बारिश के मौसम में एलर्जी होने से क्या लक्षण दिखते हैं।

बारिश के कारण एलर्जी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण

  • छींक आना
  • नाक बहना
  • घरघराहट
  • सूखी खांसी
  • सांस लेने में तकलीफ
  • थकान
  • आंखों में खुजली
  • लाल आंखें
  • आंखों से पानी आना
  • आंखों में सूजन
  • सिरदर्द
  • पित्ती और अन्य चकत्ते

बारिश में क्यों बढ़ जाती है एलर्जी 

बारिश में एलर्जी के लक्षण अधिक गंभीर हो जाते हैं। इसमें पॉलेंस, फफूंद और घास के कारण होने वाले एलर्जी शामिल हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बारिश के मौसम में एलर्जेंस (एलर्जी को बढ़ाने वाले तत्व) की संख्या बढ़ जाती है। बारिश के मौसम में फफूंद भी आसानी से गीली त्वचा में संक्रमण बढ़ाती है।
 

मानसून में इन एलर्जी का करना पड़ता है सामना

पॉलन से बढ़ने वाली एलर्जी:कुछ लोगों को पराग के  काणों से एलर्जी होती है। बारिश के मौसम में पराग तेजी से बढ़ते हैं और चारों तरफ फैल जाते हैं।

धूल के कारण एलर्जी: गर्मी या फिर नमी होने पर वातावरण में धूल के कण बढ़ जाते हैं। जिन लोगों को धूल से एलर्जी होती है उन्हें बारिश के महीने में एलर्जी के लक्षण ज्यादा दिखने के चांसेस रहते हैं।

फफूंद के कारण एलर्जी: मानसून के महीने में सबसे बड़ी समस्या होती है फफूंद की। अगर साफ-सफाई पर ध्यान ना दिया जाए तो घर की विभिन्न वस्तुओं में फफूंद लगने लगती है। फफूंद के कारण भी एलर्जी के लक्षण गंभीर हो सकते हैं।

घास की वजह से एलर्जी: तेज बारिश होने पर घास के पराग टूट जाते हैं और चारों तरफ फैल जाते हैं। जब एलर्जी से पीड़ित व्यक्ति घर से बाहर निकलते हैं तो उन्हें पराग के कारण एलर्जी के लक्षण परेशान करते हैं।

मानसून में एलर्जी से बचाव

बारिश में एलर्जी से बचने के लिए घर की विंडो को बंद रखें। जब भी बाहर जाएं तो मास्क जरूर लगाएं। घर में डीह्यूमिडिफायर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ में एलर्जी की दवाएं हमेशा पास रखें।

और पढ़ें:Disadvantages of Contact lens : रंग बिरंगे आंखों के फैशन में, कहीं छिन न जाए रोशनी