Navratri Grains: नवरात्रि के दौरान व्रत में लोग केवल सात्विक भोजन खाते हैं। फास्टिंग के दौरान खाए जाने वाले फूड्स में लोग विभिन्न प्रकार के व्रत के आटे को शामिल करते हैं। आटे से व्रत की पूड़िया या अन्य व्रत की रेसिपी तैयार की जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि व्रत के आटा जहां एक ओर शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है वहीं दूसरी ओर शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जानिए व्रत के आटे (Navratri grains) को खाने से क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं। 

नवरात्रि व्रत में कुट्टू का आटा

ग्लूटेन फ्री कुट्टू के आटे का सेवन शरीर के लिए हेल्दी माना जाता है। प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और फास्फोरस से भरपूर कुट्टू के आटे को खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और ये आसानी से पच भी जाता है। संपूर्ण अनाज के रुप में प्रसिद्ध कुट्टू के आटे के सेवन से हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है। 

कुट्टू आटा के साइड इफेक्ट्स: कुट्टू का आटा ग्लूटेन फ्री होता है इसलिए सेवर ग्लूटेन एलर्जी वाले लोगों के लिए ये खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आपको ग्लूटेन संबंधी एलर्जी की समस्या है तो एक बार डॉक्टर से सलाह के बाद ही कुट्टू के आटे का सेवन करें।

नवरात्रि में सिंघाड़े का आटा

नवरात्रि में सिंघाड़े के आटे का सेवन लोग ज्यादातक करते हैं। इस आटे में अधिक मात्रा में मात्रा में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने के साथ ही हार्ट हेल्थ को भी मेंटेन रखता है। फाइबर और डायइजेस्टिव हेल्थ के लिए लाभकारी सिंघाड़े का आटा डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए भी अच्छा माना जाता है। 

सिंघाड़ा आटा के साइड इफेक्ट्स: सिंघाड़े के आटे को नट से एलर्जी वाले लोगों को नहीं खाना चाहिए। अगर गलती से भी इसका सेवन कर लिया तो शरीर में साइड इफेक्ट्स दिखने लगते हैं। 
 

राजगिरा का आटा

नवरात्रि व्रत में राजगिरा का आटा भी खाया जाता है। इस आटे में भी प्रोटीन, फाइबर और माइक्रो न्यूट्रीएंट्स होते हैं। 

राजगिरा आटा के साइड इफेक्ट्स:  राजगिरा का आटाल उन लोगों को खाने की सलाह नहीं दी जाती है जिन्हें पथरी की समस्या हो। इस आटे में ऑक्सीलेट कॉन्टेंट होते हैं जो अधिक मात्रा में शरीर में पहुंचने पर किडनी की समस्या पैदा कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें:आइसक्रीम एक बेनिफिट्स अनेक, गर्मियों में Icecream के हैं इतने फायदे...