ट्रैवल डेस्क । पांडिचेरी जो पुडुचेरी के नाम से जाना जाता है इसे भारत का (Window of French Culture) भी कहा जाता है।  फ्रांसीसी संस्कृत में रुचि रखने वालों के लिए यह जगह एक आइडियल प्लेस है। पांडिचेरी में नेचर लवर्स के लिए भी कुदरती सुंदरता के एक से बढ़कर एक नमूने मिलते हैं जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।  पांडिचेरी में झील भी है, खूबसूरत पार्क भी है और समुद्र तट भी है। चलिए जानते हैं पांडिचेरी की सुंदर जगह के बारे में।

पैराडाइज बीच (Paradise Beach)

पैराडाइज बीच पर पहुंच कर आपको ऐसा लगेगा कि आप स्वर्ग में आ गए हैं। यह पांडिचेरी की सबसे साफ सुथरी बीच में से एक है जो सुनहरी रेत और क्लियर वॉटर के लिए मशहूर है।  खास बात यह है कि इस बीच पर नाव की सवारी से ही पहुंचा जा सकता है। इस बीच के पास सुंदर-सुंदर बैकवॉटर रिजॉर्ट बने हुए हैं जो झोपड़ी के आकार के हैं। स्थानीय लोग पैराडाइज बीच पर पिकनिक मनाने के लिए जाते हैं।  तो अगर आप शहर की भाग दौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल के लिए शांत जगह ढूंढ रहे हैं तो पैराडाइज बीच बेस्ट ऑप्शन है।

ऑस्टेरी झील (Ousteri Lake)

ऑस्टेरी झील 800 हेक्टेयर में फैली मैन मेड यानी कि कृत्रिम झील है और यह पांडिचेरी के टॉप टूरिस्ट प्लेस में से एक है। अगर आपको बोटिंग का शौक है तो झील के पास आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं साथ ही शांत वातावरण में रंग-बिरंगे पक्षियों की चहचहाट को सुन सकते हैं। इस जगह की खास बात यह है कि यहां (आईयूसीएन) यानी के प्राकृतिक संसाधन संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ द्वारा केंद्र शासित प्रदेश और देश की एक महत्वपूर्ण आधार भूमि के रूप में मान्यता दी गई है। 

ला मेसन रोज (La maison rose)

ला मेसन रोज पांडिचेरी का सबसे खूबसूरत गेस्ट हाउस है जिसमें शानदार डबल डीलक्स कमरे हैं। इसमें पुरानी फ्रांसीसी वास्तुकला के शानदार उदाहरण देखने को मिलते हैं । ला मेसन रोज  के अंदर आपको पुराने जमाने की पेंटिंग्स, किताबें देखने को मिलेंगे।  कपल्स के लिए यह जगह बेस्ट कही जाती है। ला मेसन रोज  में तीन बुटीक और एक शानदार रेस्टोरेंट है।  इसके अलावा इसका इंटीरियर डिजाइनर आपको काफी अट्रैक्ट करेगा।  यहां आम्रपाली के सोने और चांदी के आभूषण देख सकते हैं और अगर इंटीरियर डिजाइन के शौकीन है तो घर की सजावट के लिए सामान भी खरीद सकते हैं। 

चुन्नमबार बोट हाउस पांडिचेरी (Chunnambar boat house)

चुन्नमबार  पांडिचेरी के पास एक छोटा सा गांव है जो अपने बोट हाउस के लिए पर्यटकों के बीच में काफी लोकप्रिय है। यहां आप चाहे तो हाउसबोट किराए पर भी ले सकते हैं और धान के खेतों को खिलते हुए देख सकते हैं।  इस बोट हाउस में आप मछुआरों को मछली पकड़ते हुए, स्थानीय लोगों को नारियल तोड़ते हुए देहाती गांव के जीवन का नजारा देख सकते हैं।

फ्रांसीसी युद्ध स्मारक (French War Memorial)

अगर आप ऐतिहासिक जगह को देखने के शौकीन हैं तो 1937 में बने फ्रांसीसी युद्ध स्मारक को जरूर एक्सप्लोर कीजिए जिसे प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों को  समर्पित किया गया है। यह भी पांडिचेरी में  घूमने के शानदार जगह में से एक है। हर साल 14 जुलाई को स्मारक में सैनिकों की शहादत के रूप में मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें

झील, झरना, पहाड़, क़िला, सब कुछ मिलेगा कर्नाटक टूर में...