Simple  Arabic Mehndi Designs : मेहंदी के डिजाइन देखकर अक्सर मन में ये सवाल आता है कि मेहंदी खुद से लगाना टेढ़ी खीर है। सच मानिए तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। अरेबिक मेहंदी के कुछ सिंपल डिजाइन आप आसानी हाथों में उकेर सकती हैं। इसके लिए आपको बस कुछ सिंपल डिजाइन की प्रैक्टिस पहले करनी होगी। आप चाहे तो पेपर में हाथ ड्रॉ करके भी अरेबिक मेहंदी के डिजाइन को उकेर सकती हैं। जब आप एक से दो डिजाइन बनाना सीख लेंगी तो हाथ भर कर मेहंदी लगा सकती हैं। 

हाथ के आगे अरेबिक मेहंदी के डिजाइन

अरेबिक मेहंदी की डिजाइन मुगल की वास्तुकला से संबंधित है। जब इस डिजाइन को बनाया जाता है तो कुछ चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। अरेबिक मेहंदी के लिए आप बेल, जाल से शुरुआत कर सकती हैं। कमल की आकृति को भी मोटी लाइन में उकेर कर अच्छा आकार दिया जा सकता है।

 

पत्ती और फूलों से सजाएं हाथों को 

हाथों में अरेबिक मेहंदी लगाना है तो सबसे पहले फूल बनाना सीख लें। छोटे से फूल से अरेबिक मेहंदी लगाई जा सकती है। अगर आप पत्तियों से हाथ सजाना चाहती हैं तो मोटी मेहंदी लगाएं। 

तिरछे डिजाइन से लगाना शुरू करे अरेबिक मेहंदी 

जरूरी नहीं है कि आप आधे हाथ में मेहंदी लगाएं। आप चाहे तो सिर्फ उंगली के एक सिरे से शुरू करके तिरछा डिजाइन लेकर कुछ ही दूरी पर खत्म कर सकते हैं। 

हाथी-मोर के डिजाइन देते हैं सुंदर लुक

सिंपल अरेबिक मेहंदी कई प्रकार की होती है। अगर आपको जालीनुमा डिजाइन पसंद है तो आप उसे भी उकेर सकती हैं। कुछ लोग हाथी, मोर के साख फूल के डिजाइन भी बनाते हैं। कुछ दिनों तक अरेबिक मेहंदी लगाने पर परफेक्शन आने लगता है। 

ये भी पढ़ें: पहनेंगी अगर ये कॉटन साड़ी ब्लाउज डिजाइन, महफिल में लग जाएंगे चार चांद......

पहनेंगी अगर ये कॉटन साड़ी ब्लाउज डिजाइन, महफिल में लग जाएंगे चार चांद......