ट्रेवल डेस्क। रोमांच जिंदगी में बेहद जरूरी है ताकि आप डर के साथ उन चीजों का अनुभव कर पाए जो पहले कभी ना किया हो। दुनिया में ऐसे कई लाखों लोग मिल जाएंगे जो रोमांच के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। इन्हीं में से है वाइल्ड लाइफ सेंचुरी जहां जानवरों को उनको बेफ्रिक अंदाज में निहारना हर किसी के बस की बात नहीं। अगर आप भी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी पसंद करते हैं तो हम आपके लिए भारत के 7 नेशनल पार्क लेकर आए हैं जहां पर रोमांच का मजा उठा सकते हैं। 

 

1. रणथम्भौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore National Park) 

राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिल में स्थित रणथम्भौर टाइगर रिजर्व वाइल्ड लाइफ सेंचुरी पसंद करने वाले लोगों के बेस्ट है। यहां पर समय-समय पर बाघिन शावकों को जन्म देती है। ये नेशनल पार्क अरावली और विध्य पहाड़ियों के संगल पर फैला है। यहां पर आप तेंदुआ,नील गाय,जंगली सुअर,सांभर,हिरण,भालू जैसे जानवरों को निहार सकते हैं। 

 

 

2) कॉर्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park) 

प्रकृति की गोद में वन जीवों को निहारने का मजा ही कुछ और होता है। आप नेचर लवर हैं तो उत्तराखंड स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क जाना ना भूलें। ये नैनीताल की वादियों में 522 वर्ग किलोमीटर में फाल है। यहां पर टाइगर रिजर्व भी है। यहां पर बाघों की संख्या 200 से ज्यादा है। इसके अलावा आप यहा, पैंथर,बाहरसिंगा,नीलगाय,सांभर,हाथी,जंगली सुअर जैसे जीवों को देख सकते हैं। यहां पर कार्बेट वाटरफाल्स का भी लुफ्त उठा सकते हैं। 

3) गिर फॉरेस्ट नेशनल पार्क (Gir National Park)

गुजरात स्थित गिर फॉरेस्ट नेशनल पार्क देश का मात्र ऐसा सफारी है जहां एशियाई शेर देखने को मिल है। जिसे बब्बर शेर के नाम से भी जाना जाता है। यहां नदियों-पहाड़ों के साथ गिरते झरने सफारी की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। यहां की सफारी सुबह के वक्त सबसे अच्छी मानी जाती है क्योंकि शेर उस वक्त ज्यादा सक्रिय होते हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के बाद ये नेशनल पार्क ऐसा स्थान है जहां शेरों को उनके प्राकृतिक आवास पर देखा जा सकता है। 

 

 

4) कान्हा नेशनल पार्क (Kanha Tiger Reserve) 

एमपी की सतपुड़ा पहाड़ियों पर स्थित कान्हा नेशलन पार्क प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर दुर्लभ जीव-जंतुओं के अलावा आप पेड़-पौधे की भी कई प्रजातियां देख सकते हैं। ये टाइगर रिजर्व पार्क भी है यहां टाइगर आसानी से देखें जा सकते हैं। यहां बाघों को संरक्षण दिया गया है। वहीं यहां बाहरसिंघा की अनोखी प्रजाति देखने को मिलती है। जो केवल यही पर देखने को मिलती है। 

5) दुधवा नेशनल पार्क (Dudhwa National Park) 

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर स्थित दुधवा नेशनल पार्क शहर के शोर-शराबे से दूर प्रकृति के बीच समय बिताने के लिए परफेक्ट प्लेस है। यहां पर घने जंगलों के बीच बहती नदियों की आवाज सुन सकते हैं। इस जंगल का एक किनार नेपाल की सीमा से लगता है। वहीं नेशनल पार्क में आप तमाम दुर्लभ पक्षियों के साथ हिरण,बाघ,तेंदुए,हाथी का लुत्फ उठा सकते हैं।

 

 

6) सुन्दरवन नेशनल पार्क (Sundarban National Park)

सुन्दरवन नेशनल पार्क पश्चिम बंगाल में स्थित है। यहां के बंगाल टाइगर दुनिया भर में फेमस है। इसे विश्व धरोहरों में भी शामिल किया गया है। यहां बड़ी संख्या में सुंदरी पेड़ देखने को मिलते है। आप यहां पर 400 से ज्यादा बंगाल टाइगर देख सकते हैं। इसके अलावा ये नमकीन पानी में रहने वाले मगरमच्छ,जगली बिल्लियों का भी आशियाना है।

 

7)  काजीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga National Park) 

असम काजीरंगा नेशनल पार्क विश्व प्रसिद्ध है। यहां पर एक सींग वाले गैंडे देखने को मिलते हैं। ये पूर्वी भारत के आखिरी छोर का ऐसा पार्क है जहां इंसानों की बस्ती नहीं है। वहीं आप काजीरंगा नेशनल पार्क सफारी में गैंडा,चीता,हाथी,बाघ,भेड़िया,भालू और अजगर को देख सकते हैं। यह पर भ्रमण करने के साथ हाथियों की सवारी भी कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- Kerala Trip: इन 5 जगहों को घूमे बिना अधूरी रह जाएगी ट्रिप,जरूर करें विजिट