ट्रेवल डेस्क। महाराष्ट्र में मानसून का मौसम शुरू हो चुका है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बैग पैक करके एक से दो दिन की ट्रिप पर निकल रहे हैं। अगर आपका बजट कम है लेकिन घूमने का खूब मन है तो आप भी/महाराष्ट्र के लोनावला हिल स्टेशन का प्लान बना सकते हैं। प्राकृतिक खूबसूरती से भरा यह हिल स्टेशन आप 2 दिन में आराम से घूम लेंगे। जानते हैं लोनावला हिल स्टेशन में आखिर क्या घूमा जा सकता है।

 

लोनावला के मंदिर और गुफाएं

अगर आप दिल्ली से लोनावला जाना चाहते हैं तो सबसे पहले मुंबई आना होगा। मुंबई स्टेशन से लोनावला की दूरी करीब 118 किमी है। आप बस टैक्सी या फिर खुद के व्हीकल से मुंबई से लोनावला जा सकते हैं। लोनावला पहुंचने के बाद आप कई पीक पॉइंट विजिट कर सकते हैं। अगर आप पहाड़ी नजारे लेना चाहते हैं तो सबसे पहले लोनावला की गुफाएं विजिट करें। आपको करीब 200 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी। चट्टान काट कर बनाए गए बौद्ध भिक्षुओं के मंदिर में जटिल नक्काशी का काम और करीब 148 फीट का बड़ा कमरा आकर्षण का केंद्र है।इसे पहली शताब्दी ईसा पूर्व बनाया गया था। यहां पहुंच कर आपको बेहद सुकून और रोमांचक पल मिलेंगे। मानसून में लोनावला की खूबसूरती बहुत बढ़ जाती है।

 

लोनावला में टाइगर लीप

समुद्र तल से 650 मीटर की ऊंचाई में प्राकृतिक दृश्यों और हरियाली से हरा-भरा टाइगर लीप आकर्षक पॉइंट है। घाटी में जब आप जाते हैं तो यहां आपको बाघ के छलांग लगाते हुआ आकार दिखता है। यहां आप फ्रैंड्स के साथ पिकनिक और क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। 

 

लोनावला का भुशी डैम

बारिश के मौसम में अगर खूबसूरत झील दिख जाए तो मानों घूमने का डबल मज़ा आ जाता है। लोनवला में इंद्रायणी नदी में बने भुशी (Bhushi Dam Lonavala) डैम तक पहुंचने के लिए आपको सीढ़ियां चढ़नी होंगी।  बारिश का मज़ा मिलने के साथ ही आपको यहां बेहद मनोरम नज़ारे देखने को भी मिलेंगे।
 

ये भी पढ़ें: सुंदरता में कम नहीं दुश्मन देश पाकिस्तान, इन 9 जगहों के हो जाएंगे फैन