हेल्थ डेस्क: हेल्दी खाना और फिर ठीक से उस खाने का पाचन शरीर को एनर्जी से भर देता है। जब गट हेल्थ खराब होती है तो आंत में खाने का पाचन ठीक से नहीं हो पाता। इसका असर शरीर के विभिन्न भागों में पड़ता है। जानिए आंत का स्वास्थ्य या गट हेल्थ खराब होने पर क्या लक्षण दिखते हैं।

1.पेट की खराबी का असर त्वचा पर

गट हेल्थ खराब होने पर स्किन में असर दिखने लगता है। चेहरे में मुहांसे के साथ ही एक्जिमा, सोरायसिस जैसे समस्याएं दिखने लग सकती हैं। गट हेल्थ खराब होने पर 40% संभावना रहती है कि स्किन पर असर दिखे।

क्यों होता है त्वचा में असर: आंत न सिर्फ खाना पचाने में मदद करती है बल्कि डिटॉक्सिफायर भी है। वेस्ट प्रोडक्ट को बाहर करने के साथ ही आंत टॉक्सिंस को भी शरीर के बाहर करती है। जब गट हेल्थ खराब होती है तो टॉक्सिंस बाहर नहीं जा पाते हैं। इस कारण से त्वचा में बुरा असर दिखने लगता है।

2.खराब गट हेल्थ से फोकस होता है खराब

रिसर्च में ये बात सामने आई है कि जिन लोगों की गट हेल्थ खराब होती है उन्हें चिंता की समस्या हो जाती है। व्यक्ति काम में फोकस नहीं कर पाता है। आंत की अच्छी हेल्थ के लिए गुड बैक्टीरिया वर्क करते हैं। जब किसी कारण से गट बैक्टीरिया की कमी हो जाती है तो आंत भी ठीक से काम नहीं कर पाती।

गट हेल्थ और माइंड का संबंध: नर्व दिमाग और आंत को एक साथ जोड़ने का काम करती हैं। न्यूरोट्रांसमीटर एक-दूसरे से कॉन्टेक्ट करते हैं और खराबी होने पर माइंड पर बुरा असर पड़ता है। 

3. पेट खराबी से नींद न आने की समस्या:जब पेट खराब होता है तो नींद पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। पेट खराबी के कारण नींद ना आने की समस्या हो जाती है।

गट हेल्थ और नींद का संबंध: अच्छी स्लीप के लिए मेलाटोनिन हॉर्मोन जरूरी होता है। वहीं सेरोटोनिन भी नींद के लिए जरूरी हॉर्मोन है जो आंत के गुड बैक्टीरिया की मदद से बनता है। जब गट हेल्थ खराब होती है तो नींद के हॉर्मोन भी प्रभावित होते हैं।

और पढ़ें:कहीं बारिश में भीगते लाल तो नहीं हो जाती है स्किन? मानसून में एलर्जी से ऐसे करें बचाव