लाइफ़स्टाइल। नवरात्रि के आंठवे दिन यानी अष्टमी के दिन देवी मां की पूजा का विशेष महत्व होता है। आप इस दिन को खास बनाने के लिए सिल्क की साड़ी पहन सकती हैं। हम आज आपको बिहार की फेमस भागलपुर साड़ी के बारे में जानकारी देंगे।

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की फाउंडर नीता अंबानी बिहार की प्रसिद्ध साड़ी में नज़र आईं। नीता अंबानी ने कार्यक्रम में भागलपुरी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में नीता अंबानी बेहद खूबसूरत लग रही थी। नीता अंबानी ने साड़ी के साथ ही थ्री लेयर गुट्टापुसालू (guttapusalu) नेकलेस वियर किया था।


अष्टमी में पहनें गोल्ड  Tussar Silk साड़ी 

गोल्ड टसर सिल्क साड़ी में बेस में गोल्डन कलर है और साथ ही फ्लोरल ब्रंच प्रिंट इन्हें खूबसूरत बना रहा है। पोल्का डॉट बॉर्डर के साथ साथी निखर रही है। आप भी इस भागलपुरी सिल्क साड़ी को 6000 की कीमत में खरीद सकती हैं। Muted Yellow कलर की साड़ी के साथ आप व्हाइट की जगह मरून कलर का प्लेन सिल्क ब्लाउज भी पहन सकती हैं। 

एज़्टेक प्रिंट के साथ टसर सिल्क साड़ी

आप टसर सिल्क में बहुत से प्रिंट मिल जाएंगे। बॉर्डर में एज़्टेक प्रिंट के साथ तैयार साड़ी में striped pallu बेहद प्यारा लग रहा है। साथ ही पूरी साड़ी में फ्लोरल बूटी वर्क साड़ी की खूबसूरती बढ़ा रहा है। पूजा या त्योहार में चेरी रेड कलर बेहद प्यारा लगता है। आप भी इस तरह की साड़ी से अष्टमी के खास दिन सज सकती हैं। 

भागलपुरी साड़ियों में Vertical stripes की जाती हैं खूब पसंद

आप तसर सिल्क में 2 कलर में  Vertical stripes साड़ियां पहन खूबसूरत लग सकती हैं। आप चाहे तो गर्मियों के हिसाब से केवल फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ियां ही पहनें। अगर आप ऐसी साड़ियां ऑनलाइन खरीदती हैं तो इनकी कीमत लगभग 6000 रुपये से शुरू होगी। 

ये भी पढ़ें:दुल्हन नहीं आप पर टिक जाएंगी निगाहें, पहनें Urvashi Rautela की तरह ब्लाउज......