New Saree Design: भारत के विभिन्न राज्यों में एक से बढ़कर एक साड़ी पहनी जाती हैं। ऐसे में विभिन्न समारोह या मौकों में आप सिर्फ एक तरह की नहीं बल्किल विभिन्न राज्यों की न्यू साड़ी डिजाइन पसंद कर सकती हैं। जानिए कुछ साड़ियों के बारे में।

चिकनकारी साड़ी में लगेंगी कमाल

चिकनकारी से सजी साड़ी उत्तर प्रदेश की ट्रेडीशनल साड़ी है। नई  दुल्हन हो या फिर अधिक उम्र की महिलाएं, सभी के ऊपर चिकनकारी साड़ी बहुत सुंदर लगती है। इन साड़ियों में एम्ब्रॉयडरी वर्क किया जाता है। इसे करने में बहुत मेहनत लगती है। बड़े या फिर छोटे समारोह में चिकनकारी साड़ी पहनी जा सकती है। 

गुजरात की बांधनी साड़ी

देश के विभिन्न हिस्सों में पहनी जाने वाली साड़ियों में बांधनी साड़ी की एक अलग की चमक और रौनक होती है। कम उम्र की महिलाओं में ये साड़ी खूब सुंदर लगती है। इस साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट कलर का ब्लाउज बहुत सुंदर लगता है। 

वेस्ट बंगाल की तांत साड़ी करें ट्राय

बंगाली साड़ी में तांत साड़ी बहुत फेमस है। अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स दु्र्गा पूजा के दौरान तांत साड़ी पहनते हैं। अगर कुछ नया ट्राय करना है तो तांत साड़ी को जरूर ट्राय करना चाहिए। तांत साड़ी में एक नहीं बल्कि बहुत से वैराइटी होती है। इस साड़ी का पल्लू और बॉर्डर हैवी लुक देता है। 

मध्य प्रदेश की चंदेरी साड़ी

मध्य प्रदेश की संस्कृति और परंपरा की झलक चंदेरी साड़ियों में दिखाई देती है। चंदेरी साड़ियों में जरी का सुनहरा काम कारीगरों की कलात्मकता बेहद दिल के करीब होती है। चंदेरी साड़ी को ऑफिस के साथ ही किसी खास कार्यक्रम में पहना जा सकता है। चंदेरी साड़ियों का लुक पहनने में हैवी लगता है इसलिए आप इन्हें शादी कार्यक्रम में भा आराम से पहन सकती हैं। 

ये भी पढ़ें:अब नहीं पड़ेगी जूलरी की जरूरत,Try करें लेटेस्ट मंगलसूत्र डिजाइन...

लगानी है खूबसूरत मेहंदी तो चुन सकती हैं ये Simple Mehendi Design ......