लाइफ़स्टाइल। अगर शरीर को स्वस्थ रखना है तो यह बहुत जरूरी है कि सुबह का ब्रेकफास्ट हेल्दी हो। ब्रेकफास्ट हेल्दी होगा तो शरीर को एनर्जी मिलती है। साथ ही मेटाबॉलिज्म भी बेहतर रहेगा। कुछ ऐसे फूड्स हैं जो सुबह खाली पेट खाने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो पाचन संबंधी समस्याओं, ब्लोटिंग आदि का सामना करना पड़ सकता है।आइए जानते हैं कि सुबह उठते ही किन फूड्स से परहेज करना चाहिए और किन्हें खाना में शामिल करना चाहिए।

खाली पेट खाएं ये फूड्स

कुछ फूड्स एसिडिक होते हैं जो पेट में एसिडिटी या दिक्कत पैदा करते हैं। वहीं बैलेंस ब्रेकफास्ट लेने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसमें प्रोटीन के साथ ही हेल्दी फैट्स या फिर फाइबर युक्त फूड्स खाया जा सकता है।

  • सुबह उठते ही सबसे पहले नींबू पानी पीना चाहिए। नींबू पानी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है और साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।
  • आप ओटमील का सेवन ब्रेकफास्ट के रूप में कर सकते हैं। ओटमील में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। इसे थोड़ा-सा ही खाने पर आपको पेट में भरेपन का एहसास होगा।
  • सुबह योगर्ट का सेवन भी किया जा सकता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स होते हैं। यह गट हेल्थ को बेहतर बनाता है।
  • रेगुलेटर टी की बजाय ग्रीन टी का सेवन खाली पेट करेंगे तो यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाएगा। ग्रीन टी का सेवन करने से फैट भी बर्न होता है।
  • फलों में बेरीज का सेवन फायदेमंद होता है। ये वेट मैनेजमेंट में मदद करते हैं।

खाली पेट इन चीजों से बनाएं दूरी

  • सुबह उठते ही खाली पेट कॉफी पीने की आदत बिल्कुल भी ठीक नहीं है। ऐसा करने से स्टमक में एसिड का प्रोडक्शन बढ़ जाता है और दिक्कत महसूस होती है।
  •  खाली पेट स्पाइसी फूड खाने से भी बचना चाहिए। ये पेट में जलन मचाते हैं।
  • साथ ही कार्बोनेटेड वॉटर, प्रोसेस्ड फूड्स भी शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।
  • अगर आपको दूध से खाली पेट दिक्कत होती है तो खाली पेट दूध पीने से भी बचना चाहिए।
     

ये भी पढ़ें: ओवरवेट हो गई थीं Isha Ambani,ये डाइट प्लान फॉलो कर कम किया वजन !...

सिर्फ गेहूं की रोटियां नहीं, ये अनाज भी आपकी सेहत को रखेगा दुरस्त...