Eid Ul Fitr 2024 date & timing: दुनियाभर में ईद को लेकर जोरों से तैयारिया शुरू हो गई हैं। ईद के चांद का इंतजार किया जा रहा है। रोजे के अंत में ईद का त्योहार मनाया जाता है। मुसलमान समुदाय के लोग रोजा के दौरान सुबह सूरज निकलने से लेकर सूरज ढलने तक रोजा रखते हैं। रोजा के दौरान न तो कुछ खाया जाता है और न ही कुछ पिया जाता है। रोजा के दिन खत्म होने को हैं और लोग ईद के चांद का इंतजार कर रहे हैं। जानिए भारत में आखिर कब दिख सकता है ईद का चांद।

भारत में कब दिखेगा ईद का चांद

ईद का सेलिब्रेशन चांद दिखने के बाद ही किया जाता है। साउदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, तुर्की आदि स्थानों में अगर 9 अप्रैल की रात ईद का चांद दिखेगा को अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं भारत में भी 9 अप्रैल को ईद के चांद के दीदार किए जाएंगे। अगर चांद दिखा तो भारत में 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो 10 अप्रैल को चांद देखकर भारत में ईद 11 अप्रैल को मनाई जा सकती है। 

क्यों होता है दुनियाभर में ईद सेलिब्रेशन

इस्लाम के अनुसार नौंवे महीने में रमजान को पूरा होने पर 10वें शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद का त्योहार दुनियाभर में मनाया जाता है। ईद का त्योहार पैगंबर मुहम्मद के जंग-ए-बद्र में जीत हासिल करने की खुशी में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस वक्त जंग हो रही थी उस वक्त रमजान का पाक महीना चल रहा था। इसी कारण इस खास त्योहार में मुसलमान समुदाय के लोग एक-दूसरे को मीठा खिलाकर त्योहार मनाते हैं। रमजान के दौरान 30 दिन तक रोजा रखा जाता है। 

ये भी पढ़ें: ना ना - ये परदा नहीं  है बल्कि Eid के लिए सेवईं तैयार की जा रही है ...