लाइफ़स्टाइल। हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी साइलेंट किलर की तरह काम करती है। भले ही इस बीमारी को लोग गंभीर न मानते हो लेकिन ये बड़ी बीमारियों को जन्म दे सकती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों पर ध्यान न देने पर व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों को इग्नोर करने पर हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। सोते समय हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट को इन लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

 हाई ब्लड प्रेशर पेशेंट को सोते समय स्नोरिंग या खर्राटे आना

स्टडी के अनुसार सोते समय लगातार खर्राटे आना हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है। हाइपरटेंशन  के कुछ पेशेंट का रात के समय ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है। वहीं दिन के समय में ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है। अगर घर के सदस्य आपके खर्राटे रोज़ सुन रहे हैं तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

अधिक मात्रा में यूरिनेशन या पेशाब आना

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उन्हें रात में बार-बार यूरिनेशन या पेशाब आने की समस्या से जूझना पड़ता है। नॉक्टेरिआ (Nocturia) यानी रात में एक बार से ज्यादा उठने से हाईपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है।

 इंसोम्निया (Insomnia) या अनिद्रा

हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट इंसोम्निया (Insomnia) की समस्या से परेशान रहते हैं। रातभर ठीक से नींद न आने की वजह से सिरदर्द, छाती में दर्द और सांस लेने की समस्या भी हो सकती है। जो लोग सात घंटे से कम की नींद लेते हैं उन्हें डिप्रेशन, अस्थमा, मोटापा जैसी समस्या से गुजरना पड़ सकता है।

इस कारण से रात में बढ़ता है ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रात में इसलिए अधिक होती है क्योंकि इस दौरान किडनी से अतिरिक्त मात्रा में सोडियम निकलता है। ऐसा उन लोगों में अधिक होता है जिन्हें सॉल्ट इनटेक से ज्यादा सेंसिटीविटी होती है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें स्लीपिंग हैबिट्स पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत होती है। 

ये भी पढ़ें: इस डॉक्टर ने बताई 'Zero Oil Cooking' की ये ट्रिक, हेल्दी के साथ तैयार होगा डिलीसियस खाना...

खाली पेट क्या खाएं और क्या नहीं, की लापरवाही तो हो सकती है परेशानी......