मध्य प्रदेश। Indian Idol में दिल्ली पुलिस में कार्यरत Rajat Rathor ने अपना गाना गाकर न सिर्फ दर्शकों का बल्कि जजेज़ का भी दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर रजत का वीडियो वायरल होने लगा, सबको उनकी मखमली आवाज पसंद आने लगी। जजेज़ के सामने रजत ने गाना पेश किया "दिल का दरिया बह ही गया" और उनकी खूबसूरत आवाज सुनते ही स्टेज पर बैठे कुमार सानू श्रेया घोषाल और विशाल दादलानी के मुंह से वाह वाह निकलने लगा।  माय नेशन हिंदी से रजत ने डिटेल में अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जर्नी शेयर की ।

कौन है रजत राठौर

रजत मध्य प्रदेश के मुरैना के अम्बाह के रहने वाले हैं। परिवार में उनकी मां और उनकी बहन है।  बहन की शादी हो चुकी है। रजत जब 2 साल के थे तो पिता का ट्रांसफर दिल्ली हो गया था । जब रजत 11th क्लास में पहुंचे तब उनके पिता की डेथ हो गई । साल 2017 में जब रजत 19 साल के थे तब पिता की नौकरी ज्वाइन कर लिया था।  दिल्ली में दयालपुर से रजत ने अपनी स्कूलिंग कंप्लीट किया और नॉर्थ केंपस दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन  किया। 

 

बचपन से प्यार है म्यूजिक

रजत को बचपन से म्यूजिक से प्यार है। वो स्कूल में भी हर फंक्शन में सिंगिंग में स्टेज परफॉर्मेंस जरूर देते थे। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती रही रजत का म्यूजिक के प्रति जुनून बढ़ता चला गया। 1 साल तक रजत ने शास्त्रीय संगीत सीखा । 12th के बाद रजत एक स्कूल में गिटार टीचर थे और छोटे बच्चों को म्यूजिक सिखाते थे। इसके अलावा अपनी अकादमी में भी वह बच्चों को म्यूजिक और गाना सिखाते थे। पुलिस की नौकरी में आने के बाद रजत का यह काम छूट गया लेकिन उनका पैशन म्यूजिक के प्रति बढ़ता चला गया।

 

इंडियन आइडल में टॉप 27 में है रजत

अपनी दिलकश आवाज से इंडियन आइडल के जजेज़ का दिल जीतने वाले रजत टॉप 27 में है। रजत कहते हैं कुमार सानू सर के गाने मैं  बचपन से सुनता चला रहा हूं। मेरी मम्मी भी कुमार सानू की फैन हैं। जब इंडियन आइडल में कुमार सानू सर ने मुझे गले लगाया तो वह लम्हा मेरे लिए यादगार बन गया। वहीं विशाल दादलानी ने कहा कि यहां अगर नहीं भी सेलेक्ट हुए तो भी आप जिंदगी में बहुत आगे जाएंगे।

अक्षय कुमार ने शेयर किया था वीडियो

रजत कहते हैं नौकरी में आने के बाद म्यूजिक छूट गया था लेकिन साल 2019 में रजत ने सोशल मीडिया पर दोबारा अपनी वीडियो डालना शुरू किया। 2020 में कोविड के दौरान रजत का वीडियो " तेरी मिट्टी "अक्षय कुमार ने शेयर किया । उसके बाद से रजत लगातार अपने गानों की वीडियो सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं और उनके गाने जबरदस्त तरीके से वायरल होते हैं।

 

म्यूजिक रजत का पहला प्यार है

शादी के बारे में रजत कहते हैं म्यूजिक मेरा पहला प्यार है। मैं बिल्कुल अभी शादी नहीं करना चाहता हूं। वहीं  जब उनसे यह पूछा गया कि अगर बॉलीवुड से उन्हें कोई बड़ा ऑफर आता है तो क्या वह पुलिस की नौकरी करेंगे इस पर रजत ने जवाब दिया कि मेरी पूरी कोशिश है कि मैं पूरी जिंदगी पुलिस की नौकरी करूं लेकिन म्यूजिक मेरा पहला प्यार है।

सिर्फ गाना ही नहीं गाते, म्यूजिक भी कंपोज़ करते हैं, और गाने भी लिखते  हैं रजत 

रजत सिर्फ गाना गाते नहीं बल्कि म्यूजिक भी कंपोज़ करते हैं और गाने के लिरिक्स भी लिखते हैं उनका पहला गाना 'तेरा मेरा साथ' पिछले महीने ही रिलीज हुआ है। रजत का गाना श्रेया घोषाल भी शेयर कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर रजत के 127000 फॉलोअर हैं। 

 

ऑफिस की पार्किंग में रजत गाते हैं गाना

रजत जब पुलिस हेडक्वार्टर में ड्यूटी के समय खाली होते हैं तो पार्किंग में अपने दोस्तों की फरमाइश पर गाना गाते हैं। खाली वक्त में रजत हाथ में गिटार लेकर कभी-कभी अपनी बहन के साथ भी गाना गुनगुनाते हैं। रजत को सिंगर K K और अरिजीत सिंह बेहद पसंद हैं। 

 ये भी पढ़ें 

मैकेनिक पिता की बेटी बनी IAS Officer, नक्सलियों के इलाके में मिली पहली पोस्टिंग...