UPSC Topper Aditya Srivastava Marksheet Viral: यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी CSE की मार्कशीट शेयर की है। UPSC प्रीलिम्स 2024 का एग्जाम देने से पहले आदित्य श्रीवास्तव के अंक Google पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले प्रश्नों में से एक हैं। UPSC CSE 2023 में उनकी मार्कशीट और सब्जेक्ट वाइज स्कोर कुछ इस प्रकार हैं।

UPSC 2023 टॉपर आदित्य श्रीवास्तव को फाइनल में मिले कितने मार्क्स?
UPSC 2023  का रिजल्ट 26 अप्रैल को जारी हुआ था। जिसमें लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने 54.27 प्रतिशत अंकों के साथ AIR 1 हासिल किया है। UPSC 2023 की उनकी मार्कशीट 2023 के मुताबिक आदित्य का फाइनल टोटल मार्क्स 1099 था।  जिसमें से उन्हें रिटेन में  899 और इंटरव्यू में 200 का स्कोर था। आदित्य श्रीवास्तव के सब्जेक्टवाइज स्कोर निम्नवत हैं। 

 

UPSC 2023 टॉपर आदित्य श्रीवास्तव के किस सब्जेक्ट में हैं कितने मार्क्स?

सब्जेक्ट पेपर मार्क्स
निबंध (mark essay) पेपर- I 117
सामान्य अध्ययन (General Studies)-I  पेपर II 104
सामान्य अध्ययन (General Studies)-II  पेपर III 132
सामान्य अध्ययन (General Studies)-III  पेपर IV 95
सामान्य अध्ययन(General Studies)-IV पेपर V 143
वैकल्पिक- I (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) पेपर VI 148
वैकल्पिक- II (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) पेपर VII 160
टोटल    899
व्यक्तित्व परीक्षण(Personality Test)   200
फाइनल टोटल मार्क्स   1099

 

 

UPSC 2023 टॉपर आदित्य श्रीवास्तव के  वैकल्पिक विषय (Optional Subject) क्या थे?
IAS आदित्य श्रीवास्तव ने इंस्टाग्राम पर अपनी UPSC मार्कशीट शेयर की और फोटो को कैप्शन दिया है कि "मेरी यूपीएससी सीएसई 2023 मार्कशीट।" नेटिज़ेंस ने पोस्ट पर टिप्पणी की और यूपीएससी टॉपर को बधाई दी। यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव को वैकल्पिक विषयों (Optional Subject) यानी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में सबसे अधिक मार्क्स मिले। विशेष रूप से, नेटिज़न्स तकनीकी विषय (Netizens Technical Topics) में 300+ स्कोर करने के लिए आदित्य की खूब सराहना हो रही हैं और उन्हें "लीजेंड" कहा जा रहा है। उनकी मार्कशीट के अनुसार उन्हें वैकल्पिक सब्जेक्ट- I (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) (पेपर VI) में 148 मार्क्स और वैकल्पिक- II (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) (पेपर VII) में 160 मार्क्स मिले हैं। आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र आदित्य ने अपने पूर्व अनुभव और सब्जेक्ट की  बेहतरीन अंडरस्टैंडिंग के कारण इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में चुना।

ये भी पढ़ें...
कौन हैं UPSC सिविल आल इंडिया Topper 2023 आदित्य श्रीवास्तव? IIT से पढ़ाई, पहले IPS अब बनें IAS