Ratan Tata Family: टाटा ग्रुप का नाम कौन नहीं जानता। आज भी आम आदमी सबसे ज्यादा भरोसा टाटा पर करता है। चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा कंपनी ने कंपनी को ऊंचाइयों तक पहुंचाया।  लेकिन आम आदमी को उनकी पर्सनल लाइफ के बार में इससे ज्यादा कुछ नहीं पता है कि उन्होंने शादी नहीं की है। आपको यह जानकर और भी हैरानी होगी कि रतन टाटा के एक छोटे भाई भी हैं, जो मुंबई एक अपार्टमेंट में गुमनाम जिंदगी गुजार रहे हैं। 

आसपास रहने वाले कम लोगों को पता है ये बात

रनत टाटा के छोटे भाई जिमी नवल टाटा दो कमरे एक छोटे से फ्लैट में रहते हैं। आम जीवन की चकाचौंध से दूर, यहां तक कि आसपास रहने वाले कम लोगों को ही पता है कि वह रतन टाटा के छोटे भाई हैं। सिक्योरिटी तक नहीं है। यह दिखाने की भी कोशिश नहीं करते हैं कि वह टाटा खानदान से ताल्लुक रखते हैं। टीवी और मोबाइल के बगैर रहते हैं। डेली की खबरों से अपडेट रहने के लिए अखबार का सहारा लेते हैं।

बिजनेस नहीं अपनी हॉबी की तरफ था इंटरेस्ट

महीनों पहले जब रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके साथ उन्हीं की तरह दिखने वाला एक लड़का था। वही उनके छोटे भाई थे। आपको यह जानकर और भी हैरानी होगी कि उनकी भी टाटा के कारोबार में हिस्सेदारी है, बेशुमार संपत्ति के मालिक हैं। पर उन्होंने शुरूआती दिनों से ही करोबार संभालने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। उनका इंटरेस्ट अपनी हॉबी की तरफ था। वह स्क्वैश के एक अच्छे प्लेयर हैं। 

38000 करोड़ की संपत्ति के मालिक, टाटा ट्रस्ट के एक ट्रस्टी भी

टाटा ट्रस्ट (Tata Trust) के एक ट्रस्टी जिमी टाटा भी हैं। यह पद उन्हें उनके पिता नवल टाटा ने अपनी वसीयत में दिया था। उन्हें नवल टाटा ने गोद लिया था। वह सर रतनजी टाटा और नवाजबाई के बेटे हैं। कम्पनी के शेयर्स में उनका भी हिस्सा है। यदि शेयर्स के आधार पर उनकी सपंत्ति का आंकलन किया जाए तो वह करीबन 3800 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। पर अपने भाई रतन टाटा की तरह ही बिल्कुल सादगी भरा जीवन जीते हैं। उन्हीं की तरह जिमी ने भी मैरिज नहीं की है। वह ग्रुप की प्रमुख कंपनियों में शेयरहोल्डर भी हैं। चाहे वह टाटा संस याहे या भी टाटा स्टील, टाटा पॉवर से लेकर टीसीएस, टाटा मोटर्स, इंडियन होटल्स और टाटा केमिकल्स के शेयर्स में भी उनका हिस्सा है।

ये भी पढें-नारायण मूर्ति-नीलेकणी से भी अमीर: कौन है ये कोलकाता का सबसे रईस शख्स?..