लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अमीरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 4 साल पहले प्रदेश में सिर्फ 9 अरबपति थे। अब उनकी संख्या बढ़कर 36 हो गई है। हुरुन इंटरनेशनल द्वारा जारी अरबपतियों की लिस्ट में यह खुलासा हुआ है। यूपी के यह बिजनेसमैन अपने दम पर कारोबार में आगे बढ़ें। अब दुनिया उनकी साख का लोहा मानती हैं।

सबसे ज्यादा नोएडा के 11 बिजनेसमैन

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में यूपी के नोएडा के 11 बिजनेसमैन को जगह मिली है। इस लिस्ट में प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, आगरा समेत अन्य शहरों के उद्योगपतियों के भी नाम हैं। हालांकि 4 साल पहले यानी 2020 में हुरुन रिच लिस्ट में यूपी के सिर्फ 9 बिजनेसमैन को जगह मिली थी। 

कौन हैं यूपी के टॉप 10 अमीर पर्सन?

आप भी जानना चाहते होंगे कि आखिरकार यूपी के टॉप 10 अमीर लोगों की लिस्ट में किस—किस का नाम है तो आपको हम बता दें कि घड़ी ग्रुप, कानपुर के मुरलीधर ज्ञानचंदानी लिस्ट में इस साल भी टॉप पर बरकरार हैं। आइए जानते हैं कि लिस्ट में और किस-किस का नाम।

1. मुरलीधर ज्ञानचंदानी, घड़ी ग्रुप—कानपुर, 15,800 करोड़ संपत्ति। 
2. बिमल ज्ञानचंदानी, घड़ी ग्रुप—कानपुर, 10,500 करोड़।
3. सचिन अग्रवाल, पीटीसी इंडस्ट्रीज—लखनऊ, 9800 करोड़।
4. लक्ष्मण दास, अमृत बाटलर्स—अयोध्या, 7700 करोड़।
5. हितेश ओबेराय, इंफो एज—नोएडा, 7600 करोड़।
6. दिनेश चंद्र अग्रवाल, इंडियामार्ट—नोएडा, 5400 करोड़।
7. अलख पांडेय, फिजिक्सवाला—प्रयागराज, 4500 करोड़।
8. याशीश दहिया, पीबी फिनटेक—नोएडा, 4100 करोड़।
9. अनिल कुमार सिंह, एपको इंफ्रा—लखनऊ, 4100 करोड़।
10. बृजेश अग्रवाल, इंडियामार्ट—नोएडा, 3700 करोड़।

मुरलीधर 36 साल में बने अरबपति

पिछली बार जारी हुई ‘हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2024’ में मुरलीधर ज्ञानचंदानी ने लंबी छलांग लगाई थी। 2023 में उनकी रैंकिंग 2451 थी, जो 2024 में सुधरकर 1632 पर पहुंच गई। उनके भाई विमल ज्ञानचंदानी भी संपत्ति के मामले में यूपी के दूसरे सबसे अमीर आदमी हैं। दोनों भाइयों ने 36 साल में अरबपति बनने का सपना पूरा किया। 

ये भी पढें- Paris Paralympics 2024: चलने में मुश्किल-दौड़ में विनर, कौन हैं प्रीति पाल? मौत को हराकर...जीता ब्रॉ...