Success Story: UPSC परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें हर साल लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं। लेकिन इस परीक्षा को एक बार नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग परीक्षाओं के लिए एक साथ तैयारी करना, किसी असाधारण प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

अभी IAS बनने के लिए कर रहें हैं एक और कोशिश
मिलिए रेवंत चंद्रा से, जो तेलंगाना कैडर के 2022 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी हैं। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में UPSC परीक्षा पास की और IFS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। लेकिन उनकी यात्रा यहीं समाप्त नहीं हुई। वह IAS अधिकारी बनने के लिए अपनी रैंक में सुधार करने के उद्देश्य से एक और प्रयास कर रहे हैं। उनकी कहानी न केवल प्रेरणादायक है बल्कि उन लाखों उम्मीदवारों के लिए एक मार्गदर्शक भी है, जो UPSC के माध्यम से अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।

रेवंत चंद्रा का अब तक का सफर
रेवंत चंद्रा ने अपनी UPSC यात्रा 2018 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद शुरू की। उन्होंने एक असामान्य और चुनौतीपूर्ण निर्णय लिया - एक साथ तीन अलग-अलग UPSC परीक्षाओं की तैयारी करना।

कौन-कौन परीक्षाओं की कर रहे थे तैयारी?

  • 1. सिविल सेवा परीक्षा (CSE) – जो IAS, IPS और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए होती है।
  • 2. भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा – जो वन अधिकारियों की नियुक्ति के लिए होती है। 
  • 3. भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) परीक्षा – जो इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए होती है।

5 परीक्षा में रेवंत चंद्रा 4 बार हुए असफल

  • पहला प्रयास (2019): रेवंत प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर सके।
  • दूसरा प्रयास (2020): फिर से असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
  • तीसरा प्रयास (2021): उन्होंने IFS परीक्षा में 81वीं रैंक प्राप्त की और भारतीय वन सेवा अधिकारी बने।
  • चौथा प्रयास (2022): प्रारंभिक परीक्षा पास की लेकिन मुख्य परीक्षा में असफल रहे।
  • पांचवां प्रयास (2023): प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर सके, जिसके बाद उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया।

रेवंत ने कहा, "मेरी यात्रा दूसरों से अलग नहीं है। मैंने बस एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया और उस पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित किया।"

UPSC इंटरव्यू को रेवंत चंद्रा ने कैसे किया फेस?
UPSC साक्षात्कार एक निर्णायक चरण होता है, जहां कैंडिडेट की पॅर्सनालिटी, नॉलेज, तर्क क्षमता और आत्मविश्वास का परीक्षण किया जाता है। रेवंत ने अपने इंटरव्यू अनुभव को शेयर करते हुए कुछ महत्वपूर्ण बातें बताईं। 

यह भी पढ़ें... HCL साम्राज्य की नई महारानी: रोशनी नादर कैसे बनीं भारत की सबसे अमीर महिला?

यूपीएससी बोर्ड के मेंबर्स के अमूमन पूछे जाने वाले प्रश्न

  • 1. आपके गृहनगर का इतिहास और भूगोल।
  • 2. आपकी शैक्षिक पृष्ठभूमि और उसकी प्रासंगिकता।
  • 3. समसामयिक विषयों और सरकारी नीतियों पर आपके विचार।

मेन प्वयांट जिन पर हर प्रतियोगी छात्र को करना चाहिए फोकस
1. आत्म-जागरूकता (Self-awareness): अपनी ताकत और कमजोरियों को समझना।
2. संवाद कौशल (Communication skills): अपने उत्तर स्पष्ट और आत्मविश्वास के साथ देना।
3. विश्लेषणात्मक सोच (Analytical thinking) : तर्कसंगत और संतुलित उत्तर देना। रेवंत के अनुसार, "बोर्ड यह देखना चाहता है कि आप अपने विचारों को कैसे प्रस्तुत करते हैं। इंटरव्यू के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण होता है।"

रेवंत चंद्रा की पृष्ठभूमि और शिक्षा

  • गृहनगर: वारंगल, तेलंगाना।
  • शिक्षा: IIT रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग (2018)।
  • नेशनल लॉ स्कूल, बेंगलुरु से पर्यावरण कानून में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGDEL - 2023)।
  • वर्तमान पद: ACF/FDO, कवल टाइगर रिजर्व, तेलंगाना।

UPSC की तैयारी की क्या रही रेवंत की रणनीति?

  • 1. सिलेबस और पिछले प्रश्न पत्रों (PYQ) का गहन अध्ययन।
  • 2. टेस्ट सीरीज और उत्तर लेखन अभ्यास पर ध्यान केंद्रित करना। 
  • 3. समूह चर्चा और सहपाठियों के साथ अध्ययन करना।
  • 4. संविधान, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और करंट अफेयर्स की मजबूत समझ विकसित करना।
  • 5. अपनी गलतियों से सीखकर सुधार करना। रेवंत कहते हैं, "सफलता की कुंजी निरंतरता और अनुशासन में है। तैयारी के दौरान मानसिक दृढ़ता बनाए रखना बहुत जरूरी होता है।"

UPSC उम्मीदवारों के लिए रेवंत चंद्रा की सलाह

  • 1. योजना बनाकर अध्ययन करें और समय प्रबंधन का पालन करें। 
  • 2. टेस्ट सीरीज से सीखें और अपने उत्तर लेखन में सुधार करें।
  • 3. अच्छे साथियों और मार्गदर्शकों के साथ रहें।
  • 4. समाचार पत्र और करंट अफेयर्स पर लगातार नजर बनाए रखें। 
  • 5. हार न मानें, क्योंकि असफलता भी सफलता की सीढ़ी होती है।

यह भी पढ़ें... ख़ामोश आंसू, अदृश्य संघर्ष: कैसे खुशहाली सोलंकी ने अपनी कमज़ोरी को बनाया ताकत? बनीं UPSC Cracker