इस बार महाराष्ट्र से राज्यसभा की सात सीटें खाली हो रही हैं। जबकि तमिलनाडु से छह सदस्य सेवानिवृत्त होंगे। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल और बिहार की 5 सीटें, गुजरात और आंध्र प्रदेश की चार-चार सीटें, राजस्थान, ओडिशा और मध्य प्रदेश की तीन-तीन और तेलंगाना, झारखंड और छत्तीसगढ़ की दो-दो सीटें खाली होंगी। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, असम, मेघालय, मणिपुर एक एक सदस्य रिटायर हो रहे हैं।

नई दिल्ली। आगामी अप्रैल में राज्यसभा से शरद पवार समेत कई दिग्गज रिटायर होंगे। इसमें जदयू के हरिवंश भी हैं। वहीं केन्द्रीय समाज कल्याण राज्यमंत्री रामदास अठावले भी राज्यसभा से रिटायर होंगे। माना जा रहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार को महाराष्ट्र से फिर राज्यसभा में भेजा जाएगा।

इस साल अप्रैल में राज्यसभा के 51 सदस्य रिटायर होंगे। हालांकि माना जा रहा है कि राज्यसभा में इस बार भाजपा की ताकत बढ़ेगी। वहीं कांग्रेस के कई नेता भी इस बार रिटायर होंगे। उम्मीद की जा रहा है कि मध्य प्रदेश से कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा में भेजा जाएगा। इस बार महाराष्ट्र से राज्यसभा की सात सीटें खाली हो रही हैं। जबकि तमिलनाडु से छह सदस्य सेवानिवृत्त होंगे।

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल और बिहार की 5 सीटें, गुजरात और आंध्र प्रदेश की चार-चार सीटें, राजस्थान, ओडिशा और मध्य प्रदेश की तीन-तीन और तेलंगाना, झारखंड और छत्तीसगढ़ की दो-दो सीटें खाली होंगी। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, असम, मेघालय, मणिपुर एक एक सदस्य रिटायर हो रहे हैं। इस साल उच्च सदन के कुल 69 सदस्य सेवानिवृत्त होंगे और लगभग 51 सदस्य फिर से राज्यसभा में पहुंचेगे।

गौरतलब है कि राज्य सभा में 245 सदस्य हैं और इसमें से 233 सदस्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि हैं। जबकि 12 राष्ट्रपति द्वारा नामित हैं। हालांकि इस बार कांग्रेस को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से फायदा होगा और वह अपने ज्यादा सदस्यों को राज्यसभा में पहुंचा सकेगी। वहीं भाजपा के खाते में कम सीटें आएंगी। क्योंकि वह पिछले दो साल के दौरान छह राज्यों की सत्ता से बाहर हो गई है।