नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 75 साल पहले 30 दिसंबर, 1943 को पहली बार अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराया था।

इस घटना की यादगार के तौर पर केन्द्र सरकार ने 75 रुपए का सिक्का जारी करने का ऐलान किया है। 

इस बारे में वित्त मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। 

इसमें आधी चांदी, लगभग 40 फीसदी तांबा और बाकी दस फीसदी में जिंक, निकल और दूसरी धातुएं होंगी। 

इस सिक्के पर सेल्यूलर जेल के पास तिरंगे को सलामी देते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर भी बनी होगी। 

केंद्र सरकार की अधिकृत अथॉरिटी मिंट 75 रुपये का यह सिक्का तैयार करेगी।