नेशनल डेस्क। सरकार ने दिवाली से सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। बता दें (da news in hindi) कैबिनेट ने कर्मचारियों के लिए 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जल्द ही सरकार इसकी घोषणा कर सकती है। वहीं इस फैसले के बाज सरकारी कर्मचारी और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत हो गया है। 

1 जुलाई से लागू मानी जाएंगी नई DA दरें

बता दें, सरकार के फैसले के बाद DA की नई दरें 1 जुलाई से प्रभावी होंगी। जिसका अर्थ है कि सरकारी (da central government) कर्मचारियों को 4 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। यानी कर्मचारियों को मिलने वाली 42 फीसदी डीए अब 46 फीसदी हो जाएगा। (da july 2023) सरकार के इस फैसले पेंशन लाभार्थियों को भी लाभ होगा। बता दें, इससे पहले 24 मार्च 2023 को सरकार  ने DA बढ़ोत्तरी का ऐलान किया था। अब दरों को 38 फीसदी से बढ़ार 42 फीसदी किया गया था। कैबिनेट के फैसले के बाद 1 लाख सेंट्रल कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

जानिए कितनी होगी बढ़ोत्तरी

उदाहरण के तौर पर मान लीजिए अगर किसी सरकारी कर्मचारी की सैलिरी 50,000 हजार है, तो सरकार के चार फीसदी महंगाई (da central government) भत्ता बढ़ाने के बाद उसकी सेलरी में दो हजार रूपए का इजाफा हो जाएगा और अगले महीने से उनकी सैलिरी 52,000 हजार हो जाएगी। कुलमिलाकर बढ़ाए गए महंगाई भत्ते को बैसिक सैलरी के अनुसार कैलकुलेट किया जाता है। 
 

ये भी पढ़ें-इस समुदाय ने रखी इजरायल की बुनियाद, बुद्धिजीवियों का गढ़, सैन्य-राजनीतिक नेता भी रहें हावी