नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। आप ने अपने 15 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा है। वहीं पार्टी ने 46 विधायकों पर फिर से दांव खेला है। पार्टी के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से चेहरा बनाकर उन्हें नई दिल्ली विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का किया एलान कर दिया है। आप ने 15 विधायकों के टिकट काटे हैं। वहीं 46 विधायकों पर फिर से दांव खेला है। पार्टी ने दिल्ली मेंआठ महिलाओं को भी प्रत्याशी बनाया है। आप दिल्ली में अकेले अपने बलबूते चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि अभी तक किसी भी दल ने दिल्ली में प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। हालांकि पहले ये ही माना जा रहा था कि आप कुछ विधायकों के टिकट काटेगी।

आप के कार्यकारिणी ने पहले ही साफ कर दिया था कि जिन विधायकों ने अपने क्षेत्र में काम नहीं किया है। उनके टिकट काटे जाएंगे। लिहाजा आप पार्टी ने इस पर मुहर लगाई है। पार्टी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है। पार्टी ने केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा सीट से टिकट दिया है। जबकि पार्टी प्रवक्ता दिलीप पांडे को  तिमारपुर सीट से टिकट दिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों ही चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा के लिए तारीख का ऐलान किया था। जिसके तहत दिल्ली में आठ फरवरी को वोट डाले जाएंगे वहीं 11 फरवरी को विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो जाएंगे।

पिछले विधानसभा चुनाव में आप ने दिल्ली की 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि इसके बाद उसके छह विधायकों ने पाला बदल लिया था। वहीं चांदनी चौक से पार्टी विधायक अलका लांबा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वहीं पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में आप को करारी हार का सामना करना पड़ा था और उसका एक भी प्रत्याशी लोकसभा में नहीं पहुंच सका था।