नई दिल्ली।  पाकिस्तान की सियासत में आजकल सेक्स और रेप के कारण भूचाल आया है। एक विदेशी अमेरिकी लड़की ने पाकिस्तान की सियासत में हलचल मचा दी है। कुछ लोगों को कहना है कि इस अमेरिकी लड़की ने पाकिस्तान की सच्चाई दुनिया के सामने ला दी है।  वहीं कुछ कहना है कि वह जासूसी है। पाकिस्तानी इस लड़की हो अमेरिकन पागल गोरी बता रहे हैं। इस लड़की का नाम है सिंथिया डी रिची। जिसने पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री पर रेप का आरोप लगाया है और उसके पूर्व सहयोगी ने दावा किया है कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान सिंथिया के  साथ सेक्स  करना चाहते थे।

असल में सिंथिया डॉन रिची ने फेसबुक पर एक पोस्ट की। जिसमें उसने पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनज़ीर भुट्टो पर आरोप लगाया कि उन्होंने देश में रेप कल्चर को बढ़ावा दिया है। यही नहीं इसके बाद सिंथिया ने पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक पर रेप का आरोप लगाया।  जिसके बाद तो पाकिस्तान की सियासत में भूचाल आ गया। सिंधिया का दावा है कि बेनज़ीर भुट्टो उन महिलाओं का बलात्कार कराती थी जिनके उनके पति के साथ शारीरिक संबंध थे। बेनजीर अपने सुरक्षा गार्ड से उन महिलाओं का बलात्कार करने को कहती थीं। अमेरिकी मूल इस लड़की के इस ट्विट  के बाद पाकिस्तान की सियासत में तूफान मचा हुआ है।


जानें कौन हैं सिंथिया

सिंधिया खुद को एक ब्लॉगर कहती है और वह पाकिस्तान में घूमघूम कर पाकिस्तान के कल्चर को दुनिया को अपने लेखों के जरिए पहुंचाने का दावा करती है।  लेकिन  अब सिंधिया पाकिस्तान की सबसे विवादित महिला हो गई है। हर कोई सिंथिया के आरोपों सवाल उठा रहा है। जानकारी के मुताबिक सिंथिया पिछले करीब दस साल से पाकिस्तान में रह रही है। वह खुद को ब्लॉगर के साथ ही फिल्ममेकर और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट बताती है और वह 2010 में वर्क वीज़ा पर पाकिस्तान आई थीं। जानकारी के मुताबिक अमेरिका के लु​इसियाना प्रांत की रहने वाली है और उसने मास कम्युनिकेशन किया है। इसके साथ ही वह क्रिमिनल जस्टिस, कॉन्फ्लिक्ट रिजॉल्यूशन समेत कई विषयों पर डिग्रियां ले चुकी है।

पाकिस्तान में 'पागल गोरी' के नाम पर मशहूर हो गई है सिंथिया

पाकिस्तान में सिंथिया नए विवादों के बाद पागल गोरी के नाम से मशहूर हो गई है।  पाकिस्तान के लोगों का कहना कि सिंथिया एक जासूस है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सिंथिया ने पाकिस्तान के नेताओं की सच्चाई को दुनिया के सामने पेश किया है।

क्या हैं सिंथिया के आरोप

सिंथिया ने पिछले हफ्ते ही फेसबुक के ज़रिये आरोप लगाया कि पाकिस्तान में 2011 में उस वक्त के गृहमंत्री रहमान मलिक ने उसके साथ रेप किया। सिंथिया का कहना है कि मलिक ने उसे ड्रिंक्स में नशीली दवा पिलाई और उसका  रेप किया। वहीं पाकिस्तान के पीएम गिलानी और शहाबुद्दीन ने उसके साथ छेड़छाड़ की। सिंथिया का दावा है कि उसके पास कई सबूत हैं। वह खुद को पाकिस्तान की हाई प्रोफाइल सियासत का पीड़िता बता रही है।

कहीं सेना का मोहरा तो नहीं 

सिंथिया के बारे में कहा जा रहा कि वह पाकिस्तान की सेना का मोहरा हो सकती है। जो देश के कई नेताओं का राजनैतिक कैरियर को खत्म करना चाहती है।  सिंथिया भारत के विरोध भी रही है और कश्मीर के मुद्दे पर वह लॉबी भी करती रही है। यही नहीं इमरान खान की पार्टी पीटीआई के साथ सिंथिया के अच्छे रिश्ते रहे हैं। यही नहीं सिंथिया के पाकिस्तान की सेना के अफसरों के साथ भी अच्छे संबंध बताए जा रहे हैं। लिहाजा इस बात की शंका ज्यादा प्रबल होती है कि वह पाकिस्तानी सेना और आईएआई का मोहरा हो। पाकिस्तानी सेना और आईएसआई पाकिस्तान के विपक्षी नेताओं का राजनैतिक कैरियर खत्म करने की साजिश कर रही हो और उनका हथियार सिंथिया हो।