नई दिल्ली। महाराष्ट्र में मुंबई के आर्थर रोड जेल के बाद अब दिल्ली की रोहिणी जेल में भी कोरोना पहुंच  गया  है। दिल्ली की रोहणी जेल में कम से कम 15 कैदियों में कोरोना कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
दिल्ली में रोहिणी जेल के कम से कम 15 कैदियों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।ये सभी कैदी एक साथ ही एक बैरक में रहते हैं। इससे पहले रोहिणी जेल में एक कैदी के पॉजिटिव आने के बाद 19 कैदियों का टेस्ट किया गया था और अब इन 19 कैदियों में से 15 कैदियों में कोरोना पॉजिटिव निकला है।

दिल्ली के डीजी जेल संदीप गोयल ने कहा कि हमने रोहिणी जेल के 19 कैदियों के लिए कोविद -19 का परीक्षण किया था। इससे पहले जेल में जिस कोरोना पॉजिटिव कैदी ने मौजूदा 19 लोगों के साथ बैरक साझा किया था उसने इसके साथ बैरक साझा किया था और उसके बाद इन 19 की जांच की गई।  जिसमें  19 कैदियों में से 15 कैदियों में टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।

गोयल ने यह भी कहा कि रोहिणी जेल में स्टाफ सदस्यों में से एक स्टॉफ में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। गोयल ने कहा जेल में 5 कर्मचारियों की भी जांच की जा रही है। हालांकि इन लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जेल के हेड वार्डर विनय कुमार और कुछ अन्य स्टाफ सदस्यों को होम क्वारंटिन में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सभी कैदियों की नियमित चिकित्सा जांच पहले से ही की जा रही है और जारी रहेगी।  

गौरतलब है कि पिछले दिनों मुंबई के आर्थर रोड जेल में भी कैदियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था और इसके बाद बाद जेल स्टॉफ को क्वारंटिन में भेज दिया गया था। मुंबई में 80 से ज्यादा कैदी पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद राज्य सरकार ने सात  साल से कम की सजा काट रहे कैदियों को जेल से रिहा करने का फैसला किया था। हालांकि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश में राज्यों से पैनल बनाकर कैदियों को रिहा करने के दिशा निर्देश दिए थे।  जिसके बाद यूपी हरियाणा समेत कई राज्यों ने कैदियों को रिहा किया था। जिन कैदियों को सजा नहीं हुई है और उनके मामले लंबित हैं उन्हें भी छोड़ा जा रहा है।