)
पाकिस्तान पर हमले के बाद बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
पुलवामा हमले के 12 दिन बाद भारत की ओर से आतंकी ठिकानों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की गई है। हमले की खबर मिलते ही भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर के घंटाघर के पास इकट्ठा हो गई और जमकर लड्डू बांटे। वहां पर एकत्र महिला कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
सहारनपुर— भारतीय वायुसेना ने देर रात एलओसी को पार कर बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर बमबारी की है। रात साढ़े तीन बजे फाइटर जेट मिराज 2000 ने पाकिस्तान में चल रहे आंतकी कैंपों को तबाह कर दिया। वायुसेना ने करीब 1 हजार किलोग्राम का बम वहां पर गिराए। पुलवामा हमले के 12 दिन बाद भारत की ओर से आतंकी ठिकानों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की गई है। हमले की खबर मिलते ही भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर के घंटाघर के पास इकट्ठा हो गई और जमकर लड्डू बांटे। वहां पर एकत्र महिला कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।