एयर इंडिया की फ्लाइट में एक विदेशी महिला ने शराब नहीं दिए जाने के कारण जमकर हंगामा किया। एयर इंडिया की यह फ्लाइट मुंबई से लंदन जा रही थी। बिजनस क्लास में सवार इस महिला ने शराब नहीं मिलने पर क्रू मेंबर से बदसलूकी की।  

महिला यात्री ने एक और ड्रिंक न दिए जाने पर क्रू मेंबर पर नस्लीय टिप्पणियां कीं। महिला के बारे में कहा जा रहा है कि वह फलीस्तीनियों और रोहिंग्या मुस्लिमों के मानवाधिकारों के लिए इंटरनेशनल क्रिमिनल लॉयर के तौर पर काम करती है।

 

हांगामे के समय रिकॉर्ड किए गए वीडियो में महिला को कई बार गालियां देते हुए सुना जा सकता है। घटना 10 नवंबर की मुंबई से लंदन के लिए रवाना हुई फ्लाइट AI-131 की है।

एयर इंडिया के मुताबिक आरोपी महिला यात्री आयरलैंड की है। इस मामले में एयर इंडिया की तरफ से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। एयरलाइन ने महिला यात्री की पहचान उजागर करने से भी इनकार कर दिया है।

महिला ने विमान में शराब का सेवन किया। महिला ने जब और शराब की मांग तो क्रू मेंबर ने मना कर दिया। इसके बाद उसने क्रू मेंबर को धमकी दी। हालांकि तब तक इस महिला यात्री के बारे में जानकारी कमांडर को दे दी गई थी और उन्होंने क्रू मेंबर को शराब नहीं देने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि महिला फ्लाइट अटेंडेंट उस महिला के संपर्क में आएं।