श्रीनगर: बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा के लिए 5124 श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना हो गया है। इसमें 864 महिलाएं और 19 बच्चे भी शामिल हैं। 

कड़ी सुरक्षा के बीच इन यात्रियों का काफिला अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदेरबल जिले के बालटाल शिविर पहुंचेगा। इसके बाद यह लोग आगे की यात्रा के लिए रवाना होंगे। 

लगभग 5 हजार यात्रियों के इस जत्थे के साथ 187 साधु भी शामिल हैं। यह सभी लोग 226 वाहनों पर सवार हैं। 

इन श्रद्धालुओं में से 3,130 श्रद्धालु पारम्परिक पहलगाम मार्ग (36 किमी लंबे) से और 1,994 श्रद्धालु बालटाल मार्ग (14 किमी लंबे) से आगे की यात्रा करेंगे। 

जम्मू कश्मीर में पवित्र अमरनाथ की गुफा में बनने वाले प्राकृतिक शिवलिंग का दर्शन अभी तक 7 हजार से ज्यादा यात्री कर चुके हैं। हर साल होने वाली यह यात्रा 15 अगस्त तक चलती है।  अमरनाथ यात्रा की शुरुआत इस साल 30 जून से शुरू हुईहै। इस यात्रा की अवधि कुल 46 दिनों की होती है। 

आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी है कि अभी तक कुल 1.5 लाख श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।