नई दिल्ली। भारतीय सेना ने दो दिन पहले देश के किया प्रण पूरा किया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब देते हुए उसके दस सैनिकों को मार गिराया और कई बंकर नष्ट कर दिए हैं। दो दिन पहले ही पाकिस्तान ने गोलाबारी की थी। जिसमें भारतीय सेना का एक जेसीओ स्तर का अफसर शहीद हो गया था। जिसके बाद भारतीय सेना प्रण किया था कि वह एक सैनिक के शहीद होने पर पाकिस्तान के कम से कम तीन सैनिकों को मार गिराएगा। हालांकि उसी वक्त जवाबी कार्यवाही में भारतीय सेना पाकिस्तान के दो सैनिक मार गिराए थे और कई बंकरों को तबाह कर दिया था। लेकिन आज पाकिस्तान के छह सैनिकों को मार गिराया है।

पाकिस्तान ने लगातार सीमा पर गोलीबारी कर रही है। पाकिस्तानी सेना इस गोलीबारी की आड़ में आतंकियों को सीमा के भीतर प्रवेश कराना चाहती है। लेकिन भारतीय सेना पाकिस्तान के इन मंसूबों को  पूरा नहीं हो ने दे रही है। पाकिस्तानी ने एक बार फिर गुरुवार की रात को पुंछ-रजौरी सेक्टर में गोलीबारी और बमबारी शुरू हो गई। पाकिस्तानी सेना भारतीय सीमा में मोर्टार भी दागे गए। लेकिन इस भारतीय सेना ने एक बार फिर पाकिस्तान को ऐसा सबक दिया है कि वह इसे भूल नहीं पाएगा। भारतीय सेना को जबाव देते हुए उसके छह सैनिकों को मार गिराया और कई बंकर तबाह कर दिए हैं।

दो दिन पहले ही भारतीय सेना ने कहा था कि अगर एलओसी पर भारतीय सेना का एक भी जवान शहीद हुआ तो पाकिस्तान के कम से कम तीन सैनिकों को मार गिराया जाएगा और भारतीय सेना इस प्रण को पूरा कर लिया है और भारतीय सेना पाकिस्तान को कड़ा संदेश देगी। भारतीय सेना ने पुंछ और राजौरी में पाक के चार सैनिक और उड़ी सेक्टर में दो मार गिराया था। गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को उड़ी सेक्टर के सिलिकूट, हथलंगा, मोथल, सोवरा, बालकोट, चुरंडा और आस-पास के इलाकों में जमकर गोलीबारी की थी और मोर्टार से हमला किया था।

हालांकि पाकिस्तान सीमा पर गोलाबारी कर और अपनी सेना का जमावड़ा सीमा कर रहा है। क्योंकि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान और पाकिस्तानी सेना प्रमुख को  लग रहा है कि भारत कभी भी गुलाम कश्मीर पर हमला कर सकता है।