रामपुर। समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर से सांसद आजम खान अब रामपुर में भैंस चोरी का आरोप लगा है। दो लोगों ने तीन भैंस चोरी का आरोप आजम खान और छह अन्य लोगों पर लगाया है। इन लोगों ने रामपुर में आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल रामपुर जिला अदालत द्वारा अग्रिम जमानत रद्द करने के बाद आजम खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है।

समाजवादी पार्टी की जब 2014 में सरकार थी तब आजम खान की भैंस चोरी हो गई थी। जिसके लिए यूपी पुलिस का महकमा खोजने में लगा था और इसके जरिए आजम खान और उनकी भैंसों ने खूब सुर्खियां बंटोरी। हालांकि बाद में आजम की भैंसें मिल गई थी।

लेकिन अब एक बार फिर आजम खान भैंसों को लेकर सुर्खियों में हैं। क्योंकि अब आजम खान पर भैंस चोरी का आरोप लगाया। ये आरोप एक व्यक्ति नहीं बल्कि दो लोगों ने लगाया है। जिसके बाद सपा सांसद आजम खान के खिलाफ भैंस चोरी का मामला रामपुर में दर्ज कर लिया गया है।

आजम खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुछ समय पहले आजम खान का वो रूतबा था कि रामपुर में उनके आदेश के बगैर पत्ता भी नहीं हिलता था। जिन थानों की पुलिस आजम खान को सलाम करने के लिए खड़ी रहती थी अब रामपुर पुलिस आजम खान पर तरह तरह के मुकदमे दर्ज कर रही है।

कुछ दिन पहले ही आजम खान के खिलाफ जौहर विश्वविद्यालय में खैर की पेड़ काटे जाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं इससे पहले आजम खान को रामपुर में भूमाफिया घोषित कर दिया गया है। जिसके बाद आजम की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। अब आजम खान के खिलाफ भैंस चोरी का मुकदमा  दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक रामपुर के एक व्यक्ति ने आजम के खिलाफ दो भैंस और दूसरे ने एक भैंस चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में आजम खान के साथ ही छह और लोग नामजद हैं और इसके खिलाफ धारा 504, 506, 427, 395, 448 और 492 के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि बुधवार को ही रामपुर जिला अदालत ने आजम खान पर चल रहे 29 मुकदमों में अग्रिम जमानत याचिका खारिज को खारिज कर दिया था। जिसके बाद आजम पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है।