नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक मनोज शौकीन पर उनकी बहू ने रिवाल्वर के बल पर रेप करने का आरोप लगाया है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। बहू का कहना है कि उसका ससुर उसे धमकी देता था कि वह कुछ नहीं कर सकती है कि क्योंकि उसकी पकड़ उपर तक है। 

दिल्ली में भाजपा के पूर्व विधायक मनोज शौकीन पर उनकी ही बहू ने पश्चिम विहार थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। बहू ने आरोप है कि पूर्व विधायक शौकीन ने 31 दिसंबर, 2018 और 1 जनवरी, 2019 के बीच रात को रिवाल्वर की नोक पर उसके साथ रेप किया। लेकिन वह डर के मारे चुप रही।

क्योंकि ससुर ने धमकी दी थी कि वह भाजपा का बड़ा नेता है और उसके पहुंच ऊपर तक है। लिहाजा अगर उसने अपना मुंह खोला तो उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। उल्ट उसे ही कई मामलों में फंसा देगा। मनोज शौकीन मुंडका और नांगलोई जाट से विधायक रह चुके हैं।

पीड़िता का कहना है कि 31 दिसंबर, 2018 को उनके परिवार की शहर के एक होटल में पार्टी थी और पार्टी के बाद जब वह घर पहुंची तो ससुर ने रिवॉल्वर की नोक पर उसके साथ रेप किया। हालांकि महिला का मनोज शौकीन के साथ पुराना केस चल रहा है और वह पहले ही अपने ससुरालवालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवा चुकी है।

असल में घरेलू हिंसा केस की सुनवाई के दौरान प्रोटेक्शन ऑफिसर ने उनसे कहा कि आपके साथ जो कुछ भी गुजरा है उसकी जानकारी यहां दे सकते हैं तो फिर उसने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। पहले उसे डरा धमका कर रखा गया था।

लिहाजा उसने पहले कुछ नहीं कहा। पीड़िता का कहना है कि उसे धमकी दी गई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मनोज शौकीन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता  की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।