Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से खौफनाक और वीभत्स घटना सामने आई है। जिसने भी घटना के बारे में सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए। जहां एक पति ने पति की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसे शक की पत्नी का किसी के साथ अफेयर है। आरोपी ने इंसानियत की सारी हदें पारे करते हुए पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और हाथ में पत्नी का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं रास्ते में जिसने भी ये भयावह मंजर देखा वह सहम गया।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

दरअसल,पूरा मामला,बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बसारा गांव का है। जहां अनिल नाम के युवक ने पत्नी को सिर धड़ से इसलिए अलग कर दिया कि उसे आशंका थी कि पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध थे। जिसकी वजह से नाराज था। बताया जा रहा,अनिल मिस्त्री का काम करता था। उसकी आठ साल पहले शादी हुई थी। घटना से गांव में दशहत फैलग गई। वहीं वीभत्स मंजर देख पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पत्नी के अवैध संबंधों से था नाराज

बताया जा रहा है,अनिल पत्नी वंदना के किसी दूसरे शख्स के साथ अवैध संबंध थे। जिसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता है। आज अनिल काम पर गया था लेकिन थोड़ी बाद वापस आया और उसे घटना को अंजाम दे डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मामले की ज्यादा जानकारी देते हुए एसएसपी सीएन सिन्हा ने बताया कि, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कार्रवाई कर रही है। 

ये भी पढ़ें- Bharat Bandh को किस-किस का समर्थन? घर से बाहर निकल रहे हों तो जान लें ये जरुरी बातें