नई दिल्ली। कभी भाजपा के दिग्गज नेता रहे और अब दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक शत्रुघ्न सिन्हा ने केन्द्र की  पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार की तारीफ की है। दिल्ली में कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनाए गए शॉटगन ने चीन से भारतीयों को लाने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री और एयर इंडिया की तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘मैं आपको सलाम करता हूं।’ शॉटगन ने चुनाव प्रचार से पहले पीएम मोदी और भाजपा सरकार की तारीफ कर कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया है।

फिलहाल शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट से सियासी तापमान बढ़ गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट पर कड़े शब्दों में कहा, '' मैं आभार व्यक्त करता हूं, मैं आपको और आपके लोगों को आपातकालीन स्थिति में जल्द से जल्द जरूरत पड़ने पर सलाम करता हूं। सिन्हा को पीएम नरेन्द्र मोदी का विरोधी माना जाता है। लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शॉट गन ने पीएम मोदी की तारीफ कर कई सवाल छोड़ दिए हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले साल ही भाजपा से अलविदा कहा था और इसके बाद कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने उन्हें पटना लोकसभा सीट पर पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन से भारतीयों को निकालने का आदेश दिया था। सिन्हा ने लिखा है कि "कृतज्ञता के दृष्टिकोण के साथ, मैं आपको और आपके लोगों को आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंदों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सलाम करता हूं, जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं।

गौरतलब है कि अभी तक भारत सरकार चीन से 600 से अधिक भारतीयों को निकाल चुकी है। क्योंकि चीन में कोरोनोवायरस 360 से अधिक लोग मारे गए हैं। चीन से रविवार को आने वाली एयर इंडिया की दूसरी उड़ान में सात मालदीव के लोग भी लाया गया था। जिसका शुक्रिया मालदीव की सरकार ने किया है। यही नहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय गठबंधन के लिए प्रशंसा की है। सिन्हा का केन्द्र सरकार के प्रति प्रशंसनीय ट्वीट उस समय आया जब वह दिल्ली में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे थे। उन्होंने दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में पूनम आज़ाद के लिए एक जनसभा को संबोधित किया था।