पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना ने होली के एक दिन पहले 23 मार्च को वर्ष 2024 का पहला बोर्ड रिजल्ट घोषित कर दिया। बोर्ड ने दावा किया है कि लगातार 6वें साल देश भर में सबसे पहले  BSEB ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित कर एक नया मुकाम हासिल किया है। बिहार बोर्ड वर्ष 2019 से वर्ष 2024 तक लगातार छह वर्षों से देश में सबसे पहले मार्च महीने में ही इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर रहा है। परीक्षा समिति ने बताया कि उच्च तकनीक एवं उत्कृष्ट परीक्षा व्यवस्थाओं के मामले में बिहार बोर्ड देश का सर्वश्रेष्ठ परीक्षा बोर्ड बन गया है। इसकी प्रमुख विशेषताएं ये हैं।

  1. इन्टर में Pre-Printed कॉपी एवं ओ०एम०आर० शीट (Barcode and Lithocode के साथ) पर विद्यार्थियों के फोटो की व्यवस्था।
  2. बिहार बोर्ड ने कई नए Computerised Formats विकसित किए हैं।
  3. बारकोडेड कॉपियों के अंकों की प्रवृष्टि मूल्यांकन केन्द्रों से सीधे कम्प्यूटर के माध्यम से की जाती है।
  4. सभी विषयों में प्रश्नपत्रों के 10 सेट तैयार कराए जाते हैं। 
  5. विद्यार्थियों के हित में सभी विषयों के ऑब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव दोनों में 100% अतिरिक्त प्रश्नों का विकल्प दिया गया। 
  6. इस वर्ष बिहार बोर्ड के टॉपरों को बेहतर 87.21% अंक मिले हैं। 

 

बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम देखने के लिए सीधे लिंक पर करें क्लिक 
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 घोषित हो गया है। जो छात्र बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए अपना परिणाम जांचने के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक और चरण नीचे साझा किए गए हैं। BSEB 12वीं परिणाम 2024 आज, 23 मार्च, 2024 को BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए गए। 13 लाख से अधिक छात्रों के लिए परिणाम घोषित किए गए।
 

बीएसईबी 12वीं परिणाम 2024: जांचने के लिए वेबसाइटें

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • secondary.biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com

उम्मीदवार ध्यान दें कि भारी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट धीमी हो सकती है। इसलिए, सभी को प्रतीक्षा करनी चाहिए और कुछ समय में पुनः प्रयास करना चाहिए।

बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2024: कैसे जांचें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
  2. होमपेज पर बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना रोल नंबर, रोल कोड और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें
  4. अपना विवरण जमा करें और आपका बिहार बोर्ड परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
  5. सभी विवरण जांचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

13 लाख परिक्षार्थियों ने दी परीक्षा
बिहार बोर्ड ने बीएसईबी 12वीं परीक्षा की  कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों के लिए 01 से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई। जो सुबह  9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दोपहर 2 बजे तक, शाम 5.15 बजे तक कराई गई। इसमें  कुल 13,04,325 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिनमें 6,77,921 पुरुष और 6,21,431 महिलाएं शामिल थीं। पूरे राज्य में कुल 1523 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 

ये भी पढ़ें...
Lok Sabha Elections 2024: BJP के दो कैंडीडेटों ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, बताई ये वजह