अकसर अपने बयानों के लेकर विवादों में रहने वाले कांग्रेस नेता संजय निरूपम एक बार फिर सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। निरूमम इस बार अपनी एक पार्टी को लेकर विवादों में हैं। असल में संजय निरूपम ने दिसंबर के आखिरी दिन मुंबई के एक होटल में पार्टी की थी और उसके बाद अगले दिन उन्होंने मंदिर में दर्शन किए थे। जिसको लेकर भाजपा ने नेता ने उन पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा है।

हालांकि संजय निरूपम का कहना है कि पार्टी करना कोई गुनाह तो नहीं है। अगर मैंने पार्टी कर भी ली तो ये कोई अपराध नहीं हैं। असल में मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष मोहित कंबोज ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्विटर पर संजय निरूपम क दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें उन्होंने लिखा है कि संजय के दो चेहरे देखें। इसके जरिए मोहित ने पहली फोटो उनके पार्टी में शामिल होने की पोस्ट की है दूसरी में उन्होंने उनकी मंदिर की फोटो पोस्ट की है।

मोहित ने इन अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और एक फोटो को शेयर किया है। मोहित ने दावा किया है कि नए साल के मौके पर संजय निरुपम ने जनता को दिखाने और अपनी छवि को अच्छा दिखाने के लिए सुबह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते हुए फोटो को शेयर किया था। जबकि संजय निरुपम 31 दिसंबर की रात को होटल में जमकर डांस कर रहे थे। मोहित कंबोज ने लिखा, संजय निरुपम के दो चेहरे, जनता को दिखाने का चेहरा अलग और असली चेहरा अलग, जनता को बताया कि नववर्ष की शुरुआत मंदिर में दर्शन करके की, जबकि नववर्ष की पूरी रात मयखाने में गुज़री।

 हालांकि निरुपम ने अपने ट्विटर पर लिखा है, 'हां मैंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाया, अगर बीजेपी के शासन में यह अपराध है तो सरकार को मेरे खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए। संजय निरूपम की फोटो सोशल मीडिया में आने के बाद उनके समर्थकों और विरोधियों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।