बहराइच: यहां कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र से जुड़े मिहींपुरवा ब्लॉक के लौकाही गांव में ग्रामीणों से भरी नाव सरयू नदी में पलट गई। इसमें 17 लोग लापता हैं। एक शव बरामद कर लिया गया।

जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ये सभी लोग नदी पार कर खेत पर धान रोपाई करने जा रहे थे। मौके पर पुलिस-प्रशासन पहुंच गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना रविवार सुबह की है।

जिले के मिहींपुरवा तहसील के लौकाही गांव में ग्रामीणों को खेत पर जाने के लिए नदी पार करना होता है। नाव में करीब 20 लोग सवार थे। एसडीएम मोतीपुर बाबूराम की अगुवाई में एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।