नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें बुधवार की सुबह स्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली। ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है। वहीं महज दो दिन के दौरान दो दिग्गजों की मौत से बॉलीवुड गम में डूबा हुआ है। बुधवार को ही दिग्गज अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया था। ऋषि कपूर के निधन पर तमाम हस्तियों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

बुधवार को बॉलीवुड एक्टर इरफान के निधन की ख़बर से लोग अभी उभरे भी नहीं थे कि बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन ने दोहरा दुख दिया। ऋषि कपूर पिछले दो साल से ल्यूमिया की बीमारी से जंग लड़ रहे थे और बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। इसके बाद आज सुबह  उन्होंने अस्पताल में 8: 45 बजे अंतिम सांस ली। ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से दिग्गज अभिनेता के निधन की आधिकारिक सूचना भी दे दी गई है।

इसके मुताबिक ऋषि कपूर ने गुरुवार की सुबह 8:45 मिनट पर इस दुनिया को अलविदा कहा। उनके परिवार के बयान में लोगों  से लॉकडाउन के दौरान भीड़ इकठ्ठा न करने की अपील की गई है और कहा गया है कि लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। जानकारी के मुताबिक ऋषि कपूर की तबीयत बुधवार को अचानक ज्यादा खराब हो गई और इसके बाद उन्हे अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में ही एक साल तक इलाज कराने के बाद न्यूयॉर्क से भारत लौटे थे। उन्हें 2018 में इस बीमारी के बारे में पता चला था और इसके बाद वह एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे। हालांकि इस दौरान वह काफी सक्रिय रहते थे और सोशल मीडिया के जरिए अपने संदेश प्रशंसकों और देशवासियों को भेजते रहते थे। ऋषि कपूर के आखिर वक्त में उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ ही रहीं।

उनके निधन पर पीएम मोदी ने ऋषि कपूर को अपनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, 'बहुआयामी, प्रिय और जीवंत ... ऐसे थे ऋषि कपूर जी। मैं हमेशा उनसे अपनी बातचीत को याद करूंगा, खासकर हमेशा सोशल मीडिया पर। वह हमेशा उत्साहित रहते थे।

वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  भी उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि दिग्गजअभिनेता ऋषि कपूर जी के निधन के बारे में जान कर दुख हुआ। वह अपने आप में एक संस्था थे। 

 ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने प्रति व्यक्त की है। ऋषि कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ कई हिट फिल्में की थी। उन्होंने लिखा है कि फरवरी में, कपूर अपने स्वास्थ्य के मुद्दों के कारण दो बार अस्पताल में भर्ती हुए। उन्हें पहले दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ वे एक पारिवारिक समारोह में भाग ले रहे थे। उस समय, कपूर ने कहा था कि वह एक "संक्रमण" से पीड़ित था।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा है कि 'भारतीय सिनेमा के लिए भयानक सप्ताह'। भारतीय सिनेमा के लिए यह एक भयानक सप्ताह है, जिसमें एक और किंवदंती अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। एक अद्भुत अभिनेता, पीढ़ी दर पीढ़ी एक विशाल प्रशंसक के साथ, वह बहुत याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उनके परिवार को 'हार्दिक संवेदना' अर्पित की। उन्होंने लिखा है कि अभिनेता ऋषि कपूर का आकस्मिक निधन चौंकाने वाला है। वह न केवल एक महान अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना। शांति