नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद गहराता जा रहा है। में डी-एस्‍केलेशन के दौरान दोनों देशों की सेनाओं में खूनी झड़प हो गई और इसमें भारत के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हुए हैं। हालांकि चीन के कितने सैनिक मारे गए हैं । इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।


फिलहाल पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं को पीछे हटने के दौरान दोनों देशों की सेनाओं में झड़प हो गई। इस हिंसक संघर्ष में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस झड़प में चीन के भी 45 से  ज्यादा सैनिक हताहत होने की खबर है। हालांकि चीनी  सरकार ने अभी तक  इसकी पुष्टि नहीं की है।  फिलहाल दोनों देशों के सीनियर अफसर हालात संभालने की कोशिश में लगे हुए हैं।

जानकारी के मुुताबिक गलवान घाटी में भारत और चीन के सैन्य अफसरों की 6 जून को हुई मीटिंग के बाद सैनिकों को पीछे हटने की प्रक्रिया चल रही थी।  इस बैठक ये तय हुआ था कि 6 जून दोनों देशों के सैनिक पीछे हटेंगे। उसके बाद गलवान वैली और हॉट स्पिंग एरिया में दोनों देशों के सैनिक पीछे हट रहे थेधीरे-धीरे चीनी सैनिक पीछे हट रहे थे। फिलहाल दोनों देशों के सैन्य अफसर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

चीनी सैनिकों ने कील लगे डंडों से किया पहले हमला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विवाद की शुरूआत चीन की तरफ से हुई और चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर कीलें लगी झंडों से हमला किया। जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने उसका मुहंतोड़  जवाव दिया। असल में सीमा पर दोनों देशों की तरफ से तय हुआ था कि दोनों देशों की सैनिक पीछे हटेंगे। लेकिन चीनी सैनिकों इसे मानने को तैयार नहीं थे और इसी दौरान उन्होंने हमला कर दिया।