दूल्हों की खबर लेने के लिए दुल्हनें ले रही हैं आरटीआई का सहारा

गाजियाबाद के इंदिरापुरम पुलिस इन दिनों परेशान है। बढ़ता क्राइम इस परेशानी की वजह नहीं है। बल्कि वह लड़कियां और उनके परिवार इस परेशानी की वजह है, जो थाने में आरटीआई (सूचना का अधिकार) लगा रहे है। 

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp

गाजियाबाद के इंदिरापुरम पुलिस इन दिनों परेशान है। बढ़ता क्राइम इस परेशानी की वजह नहीं है। बल्कि वह लड़कियां और उनके परिवार इस परेशानी की वजह है, जो थाने में आरटीआई (सूचना का अधिकार) लगा रहे है। आरटीआई भी बेहद अजीबोगरीब है। आरटीआई में लड़कियां यह जानना चाहती हैं कि उनकी जिस शख्स से शादी होने वाली है, उसका बैकग्राउंड क्या है। लड़के का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड तो नहीं है। या फिर उसका जो पासपोर्ट बना हुआ है, वह वाकई सही है या नहीं। इसके अलावा लड़कियां यह तक जानना चाहती हैं कि लड़के के घर की रजिस्ट्री किसके नाम पर है। हैरानी इस बात की है कि लड़कियों ने कुछ पर्सनल सवाल भी आरटीआई के जरिए पूछ लिए हैं। इसके पीछे इन लड़कियों की दलील क्या है वह आपको सुनवा देते हैं। लड़कियों का कहना है कि अपने होने वाले जीवनसाथी के बारे में वह पहले से सब कुछ जान लेना चाहती हैं। जिससे आगे चलकर रिश्तो में किसी तरह की खटास पैदा ना हो।  लड़कियां यहां तक कह रही हैं कि लड़का ही नहीं बल्कि उसके परिवार और कैरेक्टर के बारे में भी सब कुछ जान लेना चाहती हैं। 
 

Read More

Related Video